समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा सिरोही शहर पहुंचने पर भव्य स्वागत।

संत रविदास महाराज (रैदास) मार्ग का लोकार्पण किया।
समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए समता, सेवा और भाईचारे का जो संदेश दिया : राज्यमंत्री देवासी
सिरोही(हरीश दवे) ।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘समरसता संकल्प अभियान’ तहत कलश यात्रा रथ का सिरोही शहर में तीनबत्ती चौराहा, झुपाघाट, पैलेस रोड, ईदगाह रोड सहित कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी, जिला सहप्रभारी श्रवण बंजारा, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, जिलाप्रमुख अर्जुन पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, नगर अध्यक्ष चिराग रावल, जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजन ने माला पहनाकर पूजार्चना की। साथ ही ईदगाह रोड (कब्रिस्तान) का नाम बदलकर संत रविदास (रैदास) मार्ग का लोकार्पण किया।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि संत गुरु रविदास ने अपने संपूर्ण जीवन और अपनी ओजस्वी वाणी के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध करते हुए समता, सेवा और भाईचारे का जो संदेश दिया, वह आज के समय में भी हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत है।
राजस्थान प्राधिकरण बोर्ड अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि मेरा सौभाग्य है आज संत रविदास महाराज की कलश यात्रा में सरीक होने का मौका मिला। संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके संघर्ष, सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि यह यात्रा मंडल के प्रत्येक शहर और गांव तक पहुंचेगी और संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव तथा मानवता के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रकाश रावल ने किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हेमलता पुरोहित, प्रवक्ता लोकेश खंडेलवाल, दीपेंद्रसिंह, अरुण ओझा, नगर महामंत्री प्रकाश पटेल, कैलाश मेघवाल, मगन मीणा, प्रवीण राठौड़, राजेन्द्र चौहान, रामलाल परिहार, अनिल प्रजापत, शंकर सिंह परिहार, पूजा भायल, मणि देवी, दमयंती डाबी, गोविंद सैनी, ललित प्रजापत, गोविंद माली, हिम्मत छिपा, रामेश्वर कंसारा, शिवलाल जीनगर, माणकचंद सोनी, महेंद्र खंडेलवाल, तेजराज पुरोहित, इंदरसिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।


संपादक भावेश आर्य



