मनोरंजनराजनीति

प्रवासी बंधुओ द्वारा विभिन्न जगह पर चौधरी का किया भव्य स्वागत

सिरोही(हरीश दवे)।

भाजपा द्वारा राजस्थान में लोकसभा प्रत्याक्षी घोषित होने के बाद जालोर सिरोही से लुंबाराम चौधरी का डीसा,पालनपुर, छतराल ,अहमदाबाद,वडोदरा,अंकलेश्वर, सूरत में प्रवासी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने प्रत्याशियों को विजय बनाकर लोकसभा में भेजकर प्रधानमंत्री मोदी जी का अबकी बार 400 पार का स्पना पूरा करना हे।चौधरी ने कहा कि जालोर सिरोही के कार्यकर्ता काफी उत्साहित भी है इनको एक साधारण कार्यकर्ता सासंद के लिए मिला हे,अब आप सबकी जवाबदारी है की आने वाले लोकसभा चुनाव में इनको विजय बनाकर लोकसभा में भेजे।
जालोर सिरोही लोकसभा के प्रभारी एवम राज्यमंत्री केके विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं की आम जनता तक जानकारी बतानी है, एवम जो लाभार्थी है उनसे संपर्क कर बीजेपी में वोट देने के लिए प्रेरित करना है।
लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम राम चौधरी ने कहा कि भाजपा के समर्थन में अधिक से अधिक वोट देकर पुनः तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के सकलप को लेकर आगे बढ़ना है।चौधरी ने कहा कि पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने विश्वपटल पर भारत का जो सम्मान बढ़ाया है वो अभी तक किसी भी सरकार ने नही बढ़ाया।
भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि
चौधरी को जालौर सिरोही से भाजपा का लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रवासियों में खुशी का माहौल है,सभी प्रवासियों ने एक स्वर में आवाज उठाकर कहा कि आने वाले चुनाव में सभी अपने-अपने क्षेत्र में जाकर भाजपा को अधिक से अधिक वोट दिलाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के उप मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,जालोर सिरोही लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव,विधायक छोटू सिंह,छगन सिंह राजपुरोहित,जिला प्रमुख अर्जुन राज पुरोहित,पूर्व विधायक जगसीराम कोली,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौर,भाजपा जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली,गंगा सिंह राठौर, उप प्रधान नारायण सिंह देलदार,भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापत,अजय ढाका,सरदार सिंह चारण,इंदर सिंह राव,मालाराम देवासी,जयंती लाल शर्मा,अशोक टाइगर,सहित काफी संख्या में प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button