सिरोही की भूमि से मेरा विशेष लगाव है: प्रदेश प्रवक्ता डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर

सिरोही।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता एवं बीकानेर संभाग के संभाग सह प्रभारी डॉ. जोगेंद्र सिंह सिलोर एक दिवसीय प्रवास पर आज सिरोही पधारे जहां पर स्थानीय डाक बंगले मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने केसरिया साफ़ा ओर तलवार भेट कर उनका बहुमान किया, इस पर प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि सिरोही की भूमि से मेरा विशेष लगाव है ओर मेरे छात्र राजनीति की शुरुआत भी यही से हुई है, तथा भाजपा नेता नही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां निष्ठा से किये गए कार्य का परिणाम अवश्य मिलता है, साथ ही संगठन की मजबूती से ही इस बार भाजपा चार सौ का आंकड़ा पार कर मोदी को पुनः प्रधानमन्त्री बनायेगी ओर आने वाले समय मे हम सबको मेहनत कर लोक सभा मे भाजपा प्रत्याशी को जीताकर लोक सभा मे पहुँचाना है, पुर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सगरवनशी ने सिलोर को दिये गये इस नये दायित्व के लिये प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया, भाजपा पशुपालन प्रकोष्ट के जिला संयोजक हार्दिक देवासी ने लम्बे समय से भाजपा मे सक्रिय जोगेंद्र के राजनैतिक जीवन से सबको परिचय कराया इस अवसर पर भाजपा जिला मन्त्री सविता कुंवर पुर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, बालोतरा युवा मोर्चा प्रभारी योगेश दवे, पार्षद प्रवीण राठौर, जिला महामन्त्री महिला मोर्चा हेमलता पुरोहित, जिला कार्यालय मन्त्री बाबू सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र गर्ग, महेंद्र पुरोहित, किसान मोर्चा अध्यक्ष ललित प्रजापत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मयंक मालवीय, अजय भट्ट, प्रकाश पुरोहित, प्रकाश मेघवाल, पिंकी राजपुरोहित, युवा नेता नीरव राजपुरोहित, रेखा जीनगर , हेमन्त वैष्णव, अजित रावल ,दीगदर्शन सिंह,शैलेन्द्र खंडेलवाल, मनीष मालवीया,भवर चौहान, इंद्र सिंह, हिमांशु वाघेला , सोनिया, प्रवीण वाघेला, पंकज डांगी, अर्जुन डांगी, विशाल परमार यह जानकारी भाजपा युवा मोर्चा जिला मन्त्री विक्रम सिंह केराल् ने दी
संपादक भावेश आर्य