
सिरोही(हरीश दवे)।
भाजपा सिरोही के जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को आबूरोड में भाजपा के दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सिरोही के प्रवासी प्रभारी सतीश उपाध्याय के सानिध्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनकी मेहनत से ही संगठन फलता-फूलता है।जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करना है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियां भी उजागर करें। उन्हें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए भी प्रयास करना चाहिए।
उपाध्याय ने कहा कि मिशन 2023 प्रारंभ हो चुका है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अदा करनी है। जिले में परिवर्तन यात्रा लक्ष्य के अनुसार निकल चुकी है। सभी को अब लक्ष्यों के क्रियान्वयन का कार्य और समीक्षा करनी है। चुनावी शंखनाद हो चुका है। सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की विस्तार से जानकारी दी।एक दिन के सिरोही प्रवास के दौरान कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों से पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही पदाधिकारियों को सुझावों दिए। मोर्चाे के अध्यक्षों, प्रभारियों, संयोजकों से भी पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी ली। विधानसभाओं के विस्तारकों से विस्तृत चर्चा की।सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जिम्मेदारियां के साथ चुनावों के लिए तैयार रहना है। अपने-अपने बूथ जीतने हैं। आने वाले चुनाव में तीनो विधानसभाओं की सीटों को जीत कर लाना है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत, पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता-पदाधिकारी को एक पेज का प्रमुख बनना है। मन में यह संकल्प लेना होगा कि अपमान को भूलकर सहना होगा और चुनाव को जीतना होगा। आने वाले समय में मोर्चों के सम्मेलन भी आयोजित होने वाले हैं। प्रत्येक बूथ से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को जोड़ना है। समय को देखते हुए विभाजन भी करना होगा। सभी कार्यकर्ताओं को पांच करणीय कार्य करने हैं।
उपाध्याय ने आगामी कार्य योजना के बारे में बताते हुए कहा कि 15 सितंबर से 5 अक्टूबर श्रद्धा केंद्र अभियान, 25 सितंबर से 5 अक्टूबर सामाजिक संपर्क अभियान , 26 से 30 सितंबर संपर्क से समर्थन अभियान, 27 सितंबर से 15 अक्टूबर संकल्प पत्र हेतु आकांक्षा संग्रहण अभियान, 1 से 7 अक्टूबर एक रात्रि ग्राम निवास, एक से 10 अक्टूबर आईटी सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन, 5 से 15 अक्टूबर जनप्रतिनिधि संवाद , 7 से 10 अक्टूबर मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र सम्मेलन, 10 से 20 अक्टूबर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन , 15 से 25 अक्टूबर पेज प्रमुख सम्मेलन आदि कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।बैठक में उपाध्याय ने सभी पदाधिकारी को संगठन के हित में कार्य करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही आपसी मतभेद और मनभेद भुलाकर चुनाव को जीतने का संदेश दिया। पार्टी के कार्यक्रमों में अहम भूमिका निभाने, चुनावों तक सभी पदाधिकारियों को प्रतिदिन समय निकालकर पार्टी के लिए समय देने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा विस्तारक,विधानसभा प्रभारी एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।
संपादक भावेश आर्य