देश प्रगति और सुशासन के स्वर्णिम युग का साक्षी बन रहा हैलोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी का टिकट मिलने पर स्वागत सम्मान किया।

सिरोही(हरीश दवे) ।

भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान के तहत नमो ऐप कार्यशाला का आयोजन हुआ।
पंचायती राज व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने नव नियुक्त जिला कार्यकारणी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अभूतपूर्व विकास के साथ-साथ पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में देश आज सुरक्षा, प्रगति और सुशासन के स्वर्णिम युग का साक्षी बन रहा है इसी का परिणाम है कि जन जन पहली बार अबकी बार 400 पार के साथ मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कह रहे है।
जालोर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर संपर्क कर योजनाओं की जानकारी देने का कार्य हर कार्यकर्ता को करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने वाली पार्टी है जिसने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को जालौर सिरोही लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर कार्यकर्ताओ का सम्मान किया है। अब सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जालौर सिरोही से ऐतिहासिक जीत दिलाकर कमल का फूल मोदी जी को देना है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय, प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार बताया। इससे पहले लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी का सभी पदाधिकारीयो में माला पहनाकर सम्मान किया व जीत की अग्रिम बधाई दी।
नमो ऐप के संयोजक वरुण ने बताया कि विकसित भारत एंबेसडर महाअभियान नमो एप को लेकर बताया कि नमो एप डाउनलोड करने के लिए सिरोही के सभी मंडल और शक्तिकेन्द्रों तक संरचना बनाने का काम करना होगा। जिले में सभी विधायकों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने का व्यक्तिगत और सामूहिक लक्ष्य को पूर्ण करना है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राजस्थान में भाजपा नमो एप को डाउनलोड कराने के लिए अभियान चला रही है, जो 31 मार्च तक चलेगा। जिसमें केंद्र सरकार की सभी योजनाएं शामिल हैं।
विधायक समाराम गरासिया जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने भी सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में जालौर सिरोही लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत का मूल मंत्र दिया। विस्तारक दिलीप दवे ने संघात्मक जानकारी दी।
सिरोही भाजपा नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया। मंच संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल दीपाराम पुरोहित नरपत सिंह राणावत ने किया। इस मौके पर भाजपा जनप्रतिनिधि, विस्तारक, भाजपा पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य



