राजनीति

प्रकाश मेघवाल बने भाजपा प्रदेश मंत्री

पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ
अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश टीम में बने मंत्री

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

देर रात्रि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। वही सिरोही जिले से भाजपा में पूर्व जिला मंत्री रहे प्रकाश मेघवाल पर विश्वास जताते हुए और पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में अहम ज़िम्मेदारी देते हुए प्रदेश मंत्री के रूप में मनोनीत किया। जिस पर सिरोही जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में ख़ासा उत्साह है और प्रदेश मंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी। प्रकाश मेघवाल छात्र राजनीति और संघ पृष्ठभूमि से आते है। एबीवीपी में इकाई प्रमुख से लेकर जिला सह सयोजक से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम किया। भाजपा युवा मोर्चा में मण्डल उपाध्यक्ष से लेकर जिला एससी मोर्चा के दो बार जिला अध्यक्ष, मूल संगठन में जिला मंत्री के रूप में निःस्वार्थ पार्टी में सेवा दी और संघठन को मज़बूत किया है। वही सभी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया वही पार्टी के प्रति लगन और वफ़ादारी देखते हुए प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश में प्रदेश मंत्री जैसी अहम ज़िम्मेदारी सौपी है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button