राजनीति

जालोर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने लुम्बाराम चौधरी को किया प्रत्याशी घोषित,क्षेत्र में हर्ष की लहर, सिरोही जिले के कार्यकर्ता को आजादी के बाद पहली बार मिला संसदीय टिकट,

सिरोही जालोर के भाजपा कार्यकत्ताओं,चौधरी व ओबीसी समाज व 36 कौम में उत्साह,भाजपा ने जताया सरल व वफादार कार्यकर्ता पर भरोसा,

सिरोही(हरीश दवे)।

(आगामी लोक सभा चुनावों में देश की महत्वपूर्ण सीट जालोर पर भाजपा के रास्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी भाजपा के 195 प्रत्याशियों की पहली सूची में राजस्थान के 15 लोक सभा क्षेत्रो के घोषित प्रत्यशियों में जालोर सिरोही सांचौर का प्रत्याशी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व कर्मठ कार्यकर्ता लुम्बाराम चोधरी के नाम की घोषणा कर भाजपा ने सिरोही जिले की जनता का दिल जीत लिया वही चौधरी कलबी समाज की प्रखर दावेदारी का सम्मान करते हुए जालोर में गत विधानसभा चुनावों में बिखरे व सांसद देवजी पटेल की सांचोर में हुई पराजय व रानीवाड़ा,भीनमाल व रेवदर में हुई भाजपा की हार की सोशल इंजीनियरिंग को भी साध लिया है।मीडिया में जालोर लोकसभा सीट पर भाजपा के लुम्बाराम चौधरी की घोषणा के बाद जिला मुख्यालय सिरोही समेत पूरे लोक सभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर पटाखे फोड़े व एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया। जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने उनके नाम की घोषणा के बाद उनहोने दूरभाष पर पीएम नरेंद्र मोदी,रास्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह,सीएम भजनलाल व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व पार्टी के शीर्ष पार्टी नेतृत्व को आभार जताते हुए कहा की मुझ जैसे सामान्य, किसान पृष्ठभूमि के कार्यकर्ता पर विश्वास कर सांसद का टिकट दिया है यह भाजपा के आम कार्यकर्ता को टिकट दिया है।और जालोर सिरोही की जनता पीएम मोदी जी के विकास कार्यो व विकसित भारत व एक भारत श्रेस्ठ भारत के निर्माण में लगातार चौथी बार जालोर सिरोही की जनता व मतदाता भाजपा को प्रचन्ड व विशाल बहुमत से जीता विजय का नया कीर्तिमान रचेंगे। राजस्थान न्यूज 24 ने पहले ही अपने पाठकों को आगाह कर दिया था की गत विधानसभा चुनावो में चोधरी समाज की टिकटों की दावेदारी में सांसद देवजी पटेल,विधायक जीवाराम चौधरी,दानाराम चोधरी की कलह में भाजपा को जालोर में तीन सीट गवानी पड़ी।और 15 साल लगातार सांसद देवजी पटेल के रहने के बाद संभावित एन्टीईनकम्बेंसी से निपटने सांसद देवजी पटेल का टिकट कटा पर 2009 में पहली बार सांसद बने देवजी पटेल को सांसद बनाने में लुम्बाराम चौधरी की अहम भूमिका रही और वही कर्ज सांसद देवजी पटेल ने दावेदार लुम्बाराम चोधरी के पक्ष में वातावरण बना कर 2024 में टिकट दिलवा कर निभाया।हालांकि चौधरी कलबी समाज के रास्ट्रीय नेता लुम्बाराम चौधरी के पक्ष में शिकारपुरा आश्रम, जालोर ज़िला व आंजना समाज पूरा एक जुट था।वही गत विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी की भव्य जीत के रचनाकार रहे लुम्बाराम चौधरी को राज्य मंत्री ओटाराम देवासी का भी पूरा समर्थन रहा जिसके बूते भाजपा की लोकसभा चुनावो की पहली लिस्ट में जालोर के भाग्यशाली प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी घोषित हुए।। 16 दिसम्बर 1964 को जन्मे लोकसभा क्षेत्र जालोर-सिरोही(18) के भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने 1982 मीरपुर में बूथ व कृष्णगंज में सेक्टर प्रभारी के रूप में 1994 तक व भाजपा किसान मोर्चा देहात अध्यक्ष 1997 भाजपा देहात सिरोही 2005 तक,जिला महामंत्री 2013,प्रदेष प्रतिनिधि 2014 व 2014 में भाजपा जिलाध्यक्ष 2019 तक व बाद में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने।वही ग्रामदानी गांव में बरसों तक अध्य्क्ष व वार्ड पंच पंचायत समिति सदस्य,व जिला परिषद सदस्य के अलावा 2005-10 सिरोही प्रधान के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी। वही देश के अनेक राज्यो व गुजरात महाराष्ट्र के चुनावों में सराहनीय सेवाएं दे कर पार्टी प्रत्यशियो को जिताया।। एलआईसी के सफल अभिकर्ता लुम्बाराम चौधरी ने सदैव जिले की जन समस्याओं व किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन भी किये और वो जालोर सिरोही भाजपा के साधारण व सर्वमान्य राजनितिक कार्यकर्ता है जिनकी समाज के हर क्षेत्र में पकड़ है। और भाजपा ने लुम्बाराम चौधरी को टिकट दे कर सिरोही जिले में भाजपा को प्रारंभिक बढ़त दिला दी है।व चोधरी बाहुल्य जालोर जिले में भाजपा प्रत्यशी लुम्बाराम चौधरी की स्तिथि ओबीसी व किसान पृष्ठभूमि में तब मजबूत हो जाती है जब की उनके 4 दशक के राजनीतिक जीवन मे उन्होंने सत्ता को जन सेवा के रूप में लेकर कार्यकर्ताओ का दिल जीता जो उन्हें टिकट मिलने का आधार बना।अब देखना यह है की अब कोंग्रेस किसे भाजपा की टक्कर में प्रत्यशी घोषित करती है।पर भाजपा प्रत्यशी लुम्बाराम चौधरी की घोषणा से सिरोही जिले की जनता में जबरदस्त खुशी की लहर है।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button