युवा नेता वीरेंद्र सिंह चौहान ने जालोर संसदीय सीट से ठोकी ताल,जताई प्रबल दावेदारी,

जालोर सिरोही सामान्य सीट पर कभी नही मिला सामान्य को टिकट, चार दशक से भाजपा में सक्रिय वरिष्ठ नेता है एडवोकेट वीरेंद्र सिंह,
सिरोही(हरीश दवे)।

जालोर संसदीय क्षेत्र की सीट में सिरोही जालोर व सांचोर तीन जिलों का समावेश है जिसमे इस बार सिरोही जिले के भाजपा कार्यकर्ता को टिकट मिलने की मांग जोर पकड़ चुकी है।जिसमे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने अपनी प्रबल दावेदारी जता दी है।व जिले से भाजपा नेत्री डॉ रक्षा भण्डारी,सुनील सिंघी,एड राज के पुरोहित के अलावा भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व युवा प्रदेश नेता व राजपूत समाज के सर्व मान्य नेता एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान ने भी टिकट की दावेदारी रास्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा,प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी,जालोर व सिरोही जिलाध्यक्ष को पत्र लिख व्यक्तिगत भेंट कर जता दी है।। 1994 से 2005 तक भाजयुमो को जिले में मजबूत कर कार्यकर्ताओ की फ़ौज तैयार करने वाले व अभाविप में छात्र जीवन से राजनित्ति का सफर शुरू करने वाले एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान वर्ष 2005 से 2014 तक सिरोही जिला भाजपा के जिला महामंत्री भी रहे व जिले को कोंग्रेस मुक्क्त किया।व भाजपा के प्रदेश संगठन ने उनकी योग्यताओं को देखते हुए गुजरात यूपी महारास्ट्र व राजसमन्द व धरियावद में चुनावी जिम्मेदारियां सौपी। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा की कार्यकर्ताओ व जिले की जनता के आशीर्वाद से मैने दावेदारी जताई है।पार्टी मेरे नाम पे विचार करके सिरोही जिले के कार्यकर्ता को मौका देती है तो में जनता की सेवा में प्रत्यशी बन चुनाव लड़ूंगा। अन्यथा पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे हम जिताएंगे।पीएम मोदी के विजन में एनडीए 400 पार होगा व जालोर सिरोही की जनता यह सीट प्रचन्ड मतों से होने वाली जीत में रिकॉर्ड कायम करेगी।


संपादक भावेश आर्य