भाजपा जिला अध्यक्ष कोठारी ने जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।

सिरोही(हरीश दवे) ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर किरण राजपुरोहित दिनेश बिंदल, कालूराम चौधरी, अरुण ओझा, छगन घांची, सतीश सेठी, कुलदीप सिंह देवड़ा, श्रीमती गीता अग्रवाल ।
जिला महामंत्री के पद पर दीपाराम पुरोहित, योगेंद्र गोयल, नरपतसिंह राणावत।
जिला मंत्री पद पर अजय वाला, श्रीमती अनुराधा जैन, परमवीर सिंह, भुवनेश पुरोहित, श्रीमती सविता महेंद्र, प्रकाश रावल, कालूराम सैनी, जगसीराम कोली को नियुक्त किया गया।
इसके साथ ही मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिसमें सिरोही विधानसभा में सिरोही नगर से महेंद्र माली, शिवगंज ताराराम कुमावत, पालड़ी एम जितेंद्र सिंह, कैलाश नगर मोहन पुरोहित कालन्द्री अतिक रावल, कृष्णगंज कुपाराम देवासी, जावाल हिम्मत नागर, पोसालिया भंवर रावल, बरलूट कांतिलाल पुरोहित।पिंडवाड़ा विधानसभा से मंडल अध्यक्ष के पद पर पिंडवाड़ा नगर से संतोष गहलोत, रोहिडा किसनाराम देवासी झाडोली कालूराम माली, भाखर से देवाराम गरासिया, माउंट आबू प्रदीप अग्रवाल व नितोड़ा नेमाराम कलबी।
भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सरूपगंज मंडल को दो मंडलो, प्रथम सरूपगंज (15 शहरी बूथ) व दूसरा नितोड़ा मंडल (37 ग्रामीण बूथ) में विभक्त किया गया है। सरूपगंज व भटाना मंडल अध्यक्ष की घोषणा स्वीकार शीघ्र की जाएगी।
रेवदर विधानसभा से मंडल अध्यक्ष पद पर रेवदर हरीश पांचाल, मंडार रावताराम चौधरी, आबूरोड नगर मनीष परसाई, सियावा प्रवीण राठौड़, गिरवर गणेश बंजारा, अनादर दीपेन्द्रसिंह पीथापुरा को नियुक्त किया।
भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आबूरोड ग्रामीण मंडल को दो मंडलो, प्रथम सियावा (35 ग्रामीण बूथ) व दूसरा गिरवर मंडल (30 ग्रामीण बूथ) में विभक्त किया गया है।

संपादक भावेश आर्य