राजनीति

दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को बनाया भाजपा अनादरा मंडल अध्यक्ष

सिरोही(हरीश दवे)।

भारतीय जनता पार्टी सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी जी की अनुशंसा पर सिरोही ज़िले के सभी 21 मंडल अध्यक्षों की एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने अनादरा मंडल अध्यक्ष के लिए भाजपा युवा नेता,भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं युवा मोर्चा बाड़मेर जिला प्रभारी दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दीपेंद्र सिंह पीथापूरा अभी राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक भी है।दीपेंद्र सिंह पिथापूरा के मंडल अध्यक्ष बनने पर अनादरा मंडल के कार्यकर्ताओं मे ख़ुशी की लहर छा गई।सभी कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र सिंह पिथापूरा को बधाइयां एवं शुभकामनाएँ दी।
दीपेंद्र सिंह पीथापुरा ने अनादरा मंडल अध्यक्ष का नवीन दायित्व देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी जी, राजस्थान सरकार के पंचायती राज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी,भाजपा सिरोही जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल,पिण्डवाड़ा विधायक समाराम ग्रासिया,जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित,पूर्व रेवदर विधायक जगसी राम कोली,पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित का आभार व्यक्त किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button