लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता संवाद बैठक आयोजित अबकी बार 400 पार की संकल्प से सिद्धि के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता से जुटना है : मंत्री के के विश्नोई

सिरोही(हरिश दवे) ।

भाजपा लोकसभा चुनाव सिरोही जिले कार्यकर्ता संवाद बैठक लोकसभा प्रभारी व राज्य मंत्री के के विश्नोई ने कहा कि आगामी समय में आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में रहना है जालौर सिरोही लोकसभा क्षेत्र से भारी बहुमत से भाजपा को विजयी बनाना है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार की संकल्प से सिद्धि के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी तन्मयता से जुटना है उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत लाभार्थी परिवार से संपर्क करना है और प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं व उनके द्वारा किये जा रहे गरीब, किसान, युवा, महिलाओ के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में बताना है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम 10 वर्षों में जो काम किये है वो कांग्रेस 70 साल में भी नहीं कर पाई। देश आज विकसित भारत की ओर अग्रसर है विश्व में भारत की शाख बड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत 2047 का सपना देख रहे हैं उसके लिए हमें तीसरी बार मोदी सरकार बनानी में हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मैं तीन बार प्रदेश मंत्री रहा हूं और उसी दौरान सिरोही जिले का प्रभारी भी रहा हूं ओर आज लोकसभा प्रभारी बनाया है। संगठन में जो काम की गंभीरता को समझता है वह हमेशा आगे बढ़ता है।
लोकसभा संयोजक व पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल ने बताया कि अबकी बार सिरोही जालौर क्षेत्र से भाजपा को 5 लाख से अधिक वोटो से विजई बनाना है उसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन में लग जाए। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटो में जालौर सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा की ऐतिहासिक जीत होनी चाहिए इसके लिए सभी आगामी लोकसभा चुनाव के कार्य में लग जाए।
लोकसभा सह प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 100 दिन की कार्य योजना बनाई गई है इसके तहत नव मतदाता से संपर्क करना, लाभार्थी परिवारो से संपर्क करना औऱ लोगो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना के बारे में जानकारी देना जिससे गरीब लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी वंदन जैसे कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिसको कार्यकर्ता महिलाओ को बताए। विभिन्न संगठत्मक विषयों पर विस्तार से बताया।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बताया की राष्ट्रीय व प्रदेश से जो भी कार्यक्रम आ रहे हैं जैसे गांव चलो अभियान, दीवार लेखन, महिला नारी वंदन कार्यक्रम जिले में सफल हुए है।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी ने नमो ऐप व सरल ऐप के बारे में जानकारी दी व महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया। लाभार्थी संपर्क अभियान के सहसंयोजक गोविंद पुरोहित ने बताया कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों के घर घर जाकर संपर्क करना है और मोदी जी की योजनाओं के बारे में बताना है।
भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित व लुंबाराम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि लोकसभा कार्यकर्ता संवाद बैठक में विधायक समाराम गरासिया, प्रधान हंसमुख मेघवाल, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, लोकसभा विस्तारक महेश व्यास सिरोही विस्तारक दिलीप दवे पिंडवाड़ा विस्तारक चंदन सिंह भाटी रेवदर विस्तारक महेंद्र मेघवाल, भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।


संपादक भावेश आर्य



