ब्रह्मधाम कालन्द्री में माघ पूर्णिमा मेला-महोत्सव समापन।

दंडी स्वामी देवानंद महाराज ने समाज में फैल रही कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का किया आव्हान
कालन्द्री(हरीश दवे) ।

ब्रह्मधाम श्री ब्रह्माजी मंदिर कालन्द्री में आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर मेला-महोत्सव का आयोजन किया गया। मेला लाभार्थी धर्माराम पुत्र हकमाराम फोदर परिवार निवासी मामावली (सोडा परगना) की ओर से आयोज्य था जिनके परिवार के सदस्यों का ब्रह्मधाम ट्रस्ट द्वारा माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया।
मेला महोत्सव में श्री दंडी स्वामी श्री देवानंदजी महाराज का सानिध्य रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश भगवान को दीप प्रज्वलित क़र किया गया। दंडी स्वामी देवानंद जी महाराज ने राजपुरोहित समाज को सम्बोधित करते हुए कहा की समाज में जो कुरीतियाँ फैल रही है ओर कुछ लोगो द्वारा बच्चियों के सगाई करने के एवज माता पिता की ओर से रूपये लेने की जो परम्परा चल रही है ऐसी कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का आव्हान किया गया ओर जो भी समाज बंधु शादी ब्याव में नशा व फिजूल खर्च करते है उन पर भी अंकुश लगाकर उक्त रूपये किसी पुण्यार्थ, शिक्षा में लगाने की हिदायत दी। गुरुदेव ने प्रत्येक माता पिता से निवेदन किया है की आपके बालक-बालिकाएं को शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी जरूर देवे यदि शिक्षा देंगे मगर संस्कार व संस्कृति की पालना नहीं करेंगे तो ऐसी शिक्षा कोई मायने नहीं रखती है। माघ सुदी पूर्णिमा मेला महोत्सव पर आयोजित सभा मे श्री देवानंद जी महाराज का लाभार्थी परिवार की ओर से शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया उसके बाद ब्रह्मधाम ब्रह्माजी मंदिर के ट्रस्टीओ की ओर से लाभार्थी परिवार का साफा व दुप्पटा पहनाकर सत्कार किया गया।
मेला महोत्सव में रतनलाल सनवाड़ा, मोतीलाल कालद्री, लक्ष्मण मोहब्बतनगर, प्रकाश आमलारी,प्रवीण चड़वाल,उकाराम जामोतरा,बाबूलाल मामावली,हीरालाल सिलदर,रणछोड़ मामावली,कालूराम वाण, मोमताराम पाडीव,प्रवीण वराडा,देवाराम जीरावल, दीपाराम फूंगनी,मुलाराम मामावली,वेळाराम मामावली,छगनलाल फासरिया,अमृतलाल मामावली,देवाराम सरतरा,सोनाराम मामावली,गणेशमल वाण,भगवानाराम जामोतरा,हरिराम तंवरी, जुहारमल वराडा,सुरेश पाडीव,इंद्रमल मामावली, संजय जामोतरा,वजाराम जामोतरा समेत सैकड़ो महिलाओ ने उपस्थिति दर्ज क़र कार्यक्रम को सफल बनाया। अगले फागुन पूर्णिमा के मेले के लाभार्थी उकाराम पुत्र विनाजी पुरोहित निवासी जामोतरा होंगे। इस माघ पूर्णिमा पर आयोजित इस मेला-महोत्सव में लक्ष्मण पुरोहित मोहब्बतनगर ने मंच संचालन किया।
श्री ब्रह्माजी मंदिर, कालद्री में नवपरगना राजपुरोहित समाज की बैठक जो 1 मार्च को होने वाली थी वह कुछ कारणों से स्थगित रखी गई है।


संपादक भावेश आर्य



