धर्म

पावापुरी की 25 वी. वर्षगांठ जनवरी 2026 में होगा रजत महोत्सव


23 वर्ष में 83 लाख से अधिक लोगो ने पावापुरी के दर्शन किए,

सिरोही(हरीश दवे) ।

पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम की 25 वी. वर्षगांठ पर ’’ रजत महोत्सव ’’ जनवरी 2026 में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा, यह निर्णय शुक्रवार को पावापुरी ट्रस्ट मंडल की 23 वीं वार्षिक बैठक में लिया गया। यह बैठक ट्रस्ट के चेयरमेन किशोर भाई एच. संघवी की अध्यक्षता में हुई जिसमें 37 ट्रस्टियों ने भाग लिया। बैठक में रजत महोत्सव किस तरह अयोजित करना है के बारे में ट्रस्टी सुनील भाई सिंघी, प्रकाश एल. संघवी, अशोक चैहान, महावीर जैन, रमण संघवी, किर्ती भाई संघवी, चेतन बाफना, समीर संघवी, अमरिश संघवी, अतुल चैवटिया, रमेश जगाणी सहित अनेक ट्रस्टियों ने अनेक सुझाव रखें।
ट्रस्ट मंडल ने रजत महोत्सव में उन सभी आर्चाय भगवंतो के समुदाय को पधारने की विनति करने का निणर्य लिया हैं जो प्रतिष्ठा के वक्त पावापुरी में उपस्थित थे। आयोजन थोडा लीक से हटकर व यादगारपूर्ण बनाने की बात सभी ने रखी। समीर भाई संघवी ने सुझाव दिया कि जो भी आायोजन करने हैं उनमे जो व्यक्ति विशिष्ठता रखता हो ओर विषय विशेषज्ञ हो उनसे योजना बनवाई जावें।
प्रारम्भ में भगवान शंखेश्वर पाश्र्वनाथ की तस्वीर के आगे भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी ने दीप प्रज्जव्लित किया ओर ट्रस्टी प्रकाश एल. संघवी व अतिथि शेखर मणी ने चेयरमेन किशोर भाई संघवी के साथ तस्वीर पर माला अर्पण की। 12 नवकारमंत्र का जाप कर बैठक का शुम्भारम्भ किया गया । ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने तीर्थ एंव गौशाला की वर्ष 2023 की प्रगति रिर्पोट प्रस्तुत करते हुऐ बताया कि इस वर्ष 3 लाख 41 हजार 100 यात्रिको ने दर्शन किए जिसमे से 72 हजार 546 यात्रिको ने रात्रि विश्राम किया। इस वर्ष भोजनशाला में 2 लाख 18 हजार 359 लोगों ने भोजन का लाभ लिया। ट्रस्ट की पावापुरी, शंखेश्वर एवं पालीताणा में कुल 45 हजार 149 साधु-साध्वी भगवंतो को गोचरी वोहराने का लाभ ट्रस्ट को मिला। इस वर्ष 21 विशिष्ठ लोगो ने पावापुरी का भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यो को देखा। इस वर्ष आर्चाय रविरत्नसूरीजी की निश्रा में 2 धार्मिक संस्कार शिविर भी आयोजित किए गए जिसमें 360 युवक-युवक्तियों ने भाग लिया। 32 हजार 408 श्रावक-श्राविकाओं ने मंदिर में पूजा करने का लाभ लिया। ट्रस्टी मनीष भाई जैन पिण्डवाडा के उपधान तप करने व ट्रस्टी प्रकाश भाई लीलचंदजी संघवी के परिवारजनों की ओर से जीरावला में 47 दिवसीय उपधान तप करवाने पर हर्ष व्यक्त करते हुऐ उनकी अनुमोदना की गई। ट्रस्ट की ओर से सिरेाही मुख्यालय पर बनाये गये विधि महाविद्यालय में 401 विधाथियों के कानुन की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वर्ष भर में 60 हजार 908 लोगों ने के पी संघवी आर्ट गेलेरी को देखा। गौशाला में 1 लाख 12 हजार 350 लोगो ने पहुंचकर गौपूजन व गौ दर्शन का लाभ लिया ओर अपने हाथों से 69 लाख 88 हजार 700 रूपये का गुड़, चारा, पशु आहार व छोटे बछडों को बोतल से दुध पिलाने का आनन्द लिया। रिर्पोट के अनुसार इस वर्ष 12 करोड़ 99 लाख 8 हजार 205 रूपये गौशाला में गोवंश के लालन-पालन का खर्चा हुआ। इस वर्ष सरकार से अनुदान के रूप में कुल 3 करोड़ 60 लाख 26 हजार 400 रूपये प्राप्त हुऐ। आसपास के 18 गांवों में प्रतिदिन श्वानों को रोटी डालने की योजना में 18 लाख 40 हजार 5 रूपये खर्च हुऐ।
गौशाला व तीर्थ परिसर संचालन में के पी संघवी परिवार की ओर से हर वर्ष करोड़ो का योगदान देने पर ट्रस्ट मंडल ने उनका आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि संघवी परिवार की उदारता, समर्पण एवं समय देने से यह तीर्थ 24 साल होने के बाद भी नया का नया दिखाई देता हैं ओर यंहा की साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रबंधन अपने आप में एक रोल माॅडल हैं ओर संघवी परिवार जिस सफलता से अपने डायमण्ड व्यापार को संभाल रहा हैं उसी तरह इस खर्चे रूपी फैक्टरी का भी संचालन बखुबी कर रहा हैं।
बैठक में उपस्थित अतिथि एवं चेयरमेन किशोर भाई संघवी के कल्याण मित्र शेखर मणी जो एक चार्टेड एकाउन्टेंट व रिटार्यड बंैकर हैं, वे अपनी आय की 40 प्रतिशत राशि प्रतिवर्ष सेना में दान करते हैं। वर्षो से हर वर्ष 2 जनवरी को पहला दान पावापुरी गौशाला में करते हैं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों को शेयर करते हुऐ ट्रस्ट को बताया कि जीवन में ’’ विश्वस्नीयता ’’ एक बडी पूंजी है ओर इस पूंजी से व्यक्ति बहुत अच्छा जीवन जी सकता हैं। ट्रस्ट की ओर से ऐसे दानदाता का स्वागत कर उन्हें गाय का एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
ट्रस्टी सुनील सिंघी को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड का प्रथम चेयरमेन बनाने पर ट्रस्ट की ओर से चेयरमेन किशोर भाई संघवी ने साफा-माला पहनाकर अभिनंदन किया ओर इसे ट्रस्ट के लिए गौरव बताया। सिंघी ने अपने संबोधन में कहा कि 25 साल से इस ट्र से जुडे हुऐ है ओर इस दौरान वे अनेक पदो पर नियुक्त होकर देश, धर्म, समाज एवं सामाजिक सस्थाओं में राष्ट्रहित को ध्यान मे रखते हुऐ कार्य कर रहे हैं।
ट्रस्ट के चेयरमेन किशोर एच. संघवी ने कहा कि सभी के सहयोग से पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम की सुवाश महक रही हैं ओर लोगों का आवागमन रहने से व्यवस्थाओं को हर वक्त प्रभावी बनाये रखने का प्रयास किया जाता हैं। उन्होने रजत समारोह को शानदार बनाने के लिए सभी से अपने अपने सुझाव रखने व उसे क्रियान्वित करने मे पूर्ण सहयोग करने की अपील की। अंत मेे मेनेजिग ट्रस्टी महावीर जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ कहा कि मजबुत प्रबन्धन, पर्यावरण एंव साफ सफाई के कारण यह तीर्थ व गौशाला ’’ जनप्रिय ’’ बना हुआ हैं ओर देश भर से 23 वर्ष में 83 लाख 60 हजार 807 लोगो नं यहां आकर प्रभु दर्शन व गौभक्ति का आनन्द लिया हैं।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button