जैन समाज में नारी शक्ति समाज की प्रगति का आधार : डॉ. भंडारी

मुंबई में आयोजित हुआ श्री शिवगंज ओसवाल जैन संघ का 34 वाँ स्नेह मिलन समारोह
समाज ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भंडारी का सम्मान
मुम्बई/शिवगंज(हरीश दवे) ।

श्री शिवगंज ओसवाल जैन संघ मुंबई का 34 वाँ स्नेह मिलन समारोह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई के दादर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की नारी शक्ति का सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सिरोही भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में शिवगंज से बिंदु जितेंद्र जैन तथा शोधकर्ता डॉ. संतोष रमेश रंगवाला अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जैन समाज में नारी शक्ति ने सदैव धर्म, संस्कार और सेवा की परंपराओं को सहेजने के साथ समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, समाज सेवा, व्यवसाय और नेतृत्व के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। यह नारी सशक्तिकरण का सकारात्मक स्वरूप है, जो समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
डॉ. भंडारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार देना नहीं, बल्कि उन्हें अवसर और निर्णय लेने की स्वतंत्रता देना भी है। जैन समाज की महिलाएं सेवा, त्याग और समर्पण की भावना के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।
उन्होंने रक्तदान शिविर जैसे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनता है।
इस अवसर पर समाज की ओर से डॉ भंडारी का बहुमान करने के साथ ही समाज की प्रतिभाओं एवं नारी शक्ति का सम्मान किया। मंच का संचालन आरजे दिलीप जैन शिवगंज ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन जंयतिलाल परमार, अध्यक्ष ललित पालरेचा,उपाध्यक्ष किरण मंडलेशा,सचिव विमल सोलंकी,सहसचिव भरत डी. सोलंकी,कोषाध्यक्ष दिलीप एन. सोलंकी,सदस्य सुरेश दोशी
किरण मेहता, प्रफुल्ल एस.सोलंकी,राकेश राठौड,अरविंद सोलंकी, राजेश कावेडिया,जितेन्द्र बलदोटा, देवेन्द्र कुमार कावेडिया,दिनेश राठौड,विनोद सोलंकी,दिलीप कावेडिया,नितेश मेहता,हितेश सोलंकी,प्रवीण मंडलेशा,दिलीप सोलंकी,सुरेश मंडलेशा, कैलाश कावेडिया,ललित खींचा,नेमीचंद मंडलेशा, मनीष सर्राफ सहित कई समाज बंधु मौजूद थे।



संपादक भावेश आर्य



