ब्रेकिंग न्यूज़

मेला प्रभारी सुरक्षित, संयुक्त निदेशक को एपीओ!सिरोही पशुपालन विभाग के फैसले पर उठे तीखे सवाल,


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिले में आयोजित श्री लीलाधारी महादेव पशु मेला मण्डार–2026 को लेकर पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मेले के मेला प्रभारी डॉ. कामटे वांगदेव सोपन रहे, लेकिन कार्रवाई संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे डॉ. अमित चौधरी पर कर दी गई।
जानकारी के अनुसार डॉ. अमित चौधरी, जो मूल रूप से रेवदर में उप निदेशक पद पर कार्यरत हैं, उन्हें फरवरी माह में सिरोही पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब हाल ही में विभाग द्वारा जारी आदेश में डॉ. अमित चौधरी को एपीओ (Awaiting Posting Order) कर दिया गया है।
दूसरी ओर, श्री लीलाधारी महादेव पशु मेला मण्डार–2026 के मेला प्रभारी डॉ. कामटे वांगदेव सोपन थे और मेले की व्यवस्थाओं व संचालन की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। इसके बावजूद विभाग ने कार्रवाई उनसे अलग रखते हुए अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे अधिकारी डॉ. अमित चौधरी पर कर दी, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठने लगे हैं।
अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं की जब मेले के प्रभारी डॉ. कामटे वांगदेव सोपन थे, तो कार्रवाई उनसे दूर क्यों रही?
फरवरी में ही अतिरिक्त चार्ज लेने वाले डॉ. अमित चौधरी को ही एपीओ क्यों किया गया?
यदि मेले में कोई कमी या विवाद हुआ, तो जिम्मेदारी तय करने का पैमाना क्या है?
पशुपालन विभाग के इस फैसले को लेकर विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है कि कहीं वास्तविक जिम्मेदारों को बचाने और कार्रवाई का ठीकरा किसी और पर फोड़ने की कोशिश तो नहीं की जा रही।
अब देखना यह होगा कि पशुपालन विभाग इस पूरे मामले पर क्या स्पष्टीकरण देता है, क्योंकि सवाल साफ है—
जब मेले का प्रभारी कोई और था, तो एपीओ किसी और को क्यों किया गया?
गौरतलब है की लीला धारी पशु मेले की व्यवस्थाओं में कार्ड छपवाने, अतिथियों के मंच के स्थान,उनका नाम मंच से पुकारने व अन्य व्यवस्थाओं की बदइंतजामी पर चार बार के आबु पिंडवाड़ा के विधायक समाराम गरासिया ने इसे अपमानजनक रवैया बता सीएम व पशुपालन मंत्री को शिकायत दर्ज करवाई।
रेवदर विधायक मोतीलाल कोली व पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढा ने भी जिला स्तरीय पशु मेले में प्रोटोकॉल छोड़ बरती गई लापरवाहीयो को जन प्रतिनिधियों का अपमान बताया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button