ब्रेकिंग न्यूज़

जिला कलेक्टर ने शहर के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण,राजस्थान न्यूज़ 24 की मुहिम रंग लाई,


विभिन्न सुधारात्मक उपायों और आवश्यक कार्यवाही के दिए निर्देश


सिरोही(हरीश दवे) ।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को सिरोही शहर एवं आसपास में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने बुधवार को सरस डेयरी के चिलिंग प्लांट, गोयली में गौण मंडी फल सब्जी मंडी यार्ड, एसटी प्लांट, निडोरा तालाब, टाउन हॉल, सरजावाव गेट, अनुसूचित जनजाति छात्रावास एवं सड़कों के कार्यों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सरस डेयरी के चिलिंग प्लांट निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ रखने, राज्य सरकार की बजट घोषणा के सम्बन्ध में जमीन संबंधित कार्य की त्वरित क्रियान्विति करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में की जाने वाली जांचें, प्लांट की स्टोरेज व्यवस्था, विभिन्न संयंत्र, समितियों से आने वाले और रानीवाडा दूध भेजे जाने की प्रक्रिया आदि का गहनता से अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने ग्राम गोयली में गौण मंडी फल सब्जी यार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान दी जाने वाली सुविधांए तथा अपेक्षित सुविधाओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये साथ ही चिन्हित दुकानों फुटकर दुकानों, थोक दुकानों एवं प्राप्त आपत्तियों के संबंध में भी जानकारी ली।
जिला कलेक्टर ने निडोरा तालाब में अमृत 2 के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने टाउन हॉल का अवलोकन करते हुए कार्य तथा विभिन्न तकनीकी विषयों की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने शहर में सौंदर्यीकरण की चर्चा करते हुए, ड्रेनेज सिस्टम में सुधार करने, विभिन्न स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटाने, हवाई पट्टी के बाहर सडकों के किनारे पौधारोपण करने की बात कही। उन्होंने गोयली चौराहा, अनादरा चौराहा, तीन बत्ती चौराहा एवं भाटकडा चौराहा का विकास प्लान बनाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने भाटकडा से अनादरा चौराहे तक पैचवर्क के कार्यो को गुणवतापूर्ण करवाने के निर्देश दिये। वहीं सरजावाव से झालरा बावडी तक सडक के कार्य को भी त्वरित गति से पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने निर्माणाधीन राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का अवलोकन कर कार्य को गुणवतापूर्ण और शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने एसटीपी प्लांट के निरीक्षण के दौरान पानी वितरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने, ड्यू कनेक्शन के संबंध में कार्य करने, पानी की गुणवत्ता आदि के बारे में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, आयुक्त जोधाराम विश्नोई एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button