जिला कलेक्टर ने दोयतरा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में लिया भाग

01.jpg


सिरोही, (हरीश दवे)07 मई।

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत दोयतरा में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आमजन द्वारा प्रस्तुत परिवेदनाओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिये।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की परिवेदनाओं का शुरूआती स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
इस दौरान विभिन्न विभाग यथा राजस्व, शिक्षा, सानिवि, वन, कृषि, पीएचईडी, डिस्कॉम सहित विभिन्न विभागों से सम्बन्धित परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने सुचारू जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति, वनाधिकार पट्टे बनाने सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। 
इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय समीक्षाएं भी की और अधिकारियों को लंबित कार्यों की त्वरित क्रियान्विति करने व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने के निर्देश दिये।
इससे पूर्व जिला कलेक्टर तोमर ने स्वरूपगंज में सहकारी समिति में हो रहे खाद वितरण का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पारदर्शिता के साथ वितरण करने तथा किसानों के लिए छाया पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. अंशुप्रिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed