ब्रेकिंग न्यूज़

दोयतरा में एलईडी वैन के पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागतविधायक व कलेक्टर ने दी योजनाओं की जानकारी


सिरोही, (हरीश दवे) 07 मई।

ग्राम रथ अभियान के तहत गुरूवार को एलईडी वैन के दोयतरा ग्राम पंचायत में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया साथ ही साथ में आए कार्मिकोें का भी सम्मान किया। 
कार्यक्रम में मौजूद आबू-पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया ने सभी से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ भी दिलाई गई। 
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने ग्राम रथ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने, लाभ लेने व अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक पात्र को संबंधित योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। 
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सुझाव पेटिका में अपने सुझाव दर्ज करवाएं। एलईडी वैन द्वारा विभिन्न योजनाओं का आॅडियो विडियो माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। कला जत्था के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से विभिन्न योजनाओं की जानकारी से सभी को अवगत करवाया। विभिन्न विभागों द्वारा प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।  
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया, विकास अधिकारी पुखराज सरेल, तहसीलदार डूंगरमल पुरोहित, अति. विकास अधिकारी भंवरलाल लोहार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र पुरोहित, दशरथ सिंह राव, देवाराम, पुनीत रावल, जीतू देवासी, लक्ष्मण सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button