ब्रेकिंग न्यूज़

खण्डेलवाल समाज के युवा शक्ति के उत्सव केपीएल क्रिकेट में उत्साह चरम पर

11वे टूर्नामेंट के तीसरे दिन लीग मैचों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ अगले पायदान पर पहुंचने के लिए हुआ संघर्ष

सिरोही(हरीश दवे)।

खंडेलवाल समाज के युवा शक्ति के उत्सव केपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार तीसरे दिन युवा खेल प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखा शानदार प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाया। मुख्यालय के अरविंद पवेलियन खेल मैदान पर समाज के खेल प्रेमियों की उपस्थिति और उनका उत्साह अब चरम पर है।

खंडेलवाल प्रीमियर लीग कमेटी के लोकेश खंडेलवाल ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि डे नाईट प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी 14 टीम में लीग मैचों की कड़ी प्रतिस्पर्धा और मुकाबलो के बाद इनमें से चार टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। बुधवार को देर रात्रि तक तथा गुरुवार प्रात कालीन सत्र में खेले गए मैचों में क्रिकेट प्रेमियों का रोमांच चरम पर रहा। कई उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने चोक्कों एवं छक्कों की झड़ी लगाई वहीं धारदार व करिश्माई गेंदबाजी से गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को परेशान किया।

इस अवसर पर अब समाज के केपीएल भामाशाह सहित स्त्री, पुरुष बच्चे भी बड़ी तादाद में खेल मैदान पर उपस्थित रहे। मैच के दौरान अंपायर पैनल के संचालक धनराज माली सहित धीरज बंजारा, प्रदीप उदावत, शैतान स्वरूप मीणा, देवेंद्र मेवाड़ा, यशपाल तथा जीत माली, रामप्रसाद, दिशांत ने स्क्योरिंग की भूमिका अदा की।

इस प्रकार रहा प्रदर्शन –

केपीएल टूर्नामेंट का दसवां मैच राजस्थान सुपर जेंट्स ने 5 विकेट से जीता इसमें विराट सुपर किंग सूरत ने 12 ओवर में 8 विकेट खोकर राहुल के 29 रन के सहयोग से 78 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में सुपर जेंट्स ने 9 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर जीत दर्ज की। केडी ने चार विकेट चटकाए। 11वां मैच में साउथर्न स्टार ने चेन्नई वारियर्स को करारी शिकस्त देकर 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। साउथर्न ने मात्र पांच ओवर में रॉकी के 37 रन के सहयोग से लक्ष्य को आसान बना दिया। साउथर्न के अमन ने चार विकेट एवं हर्ष ने तीन विकेट झटके। बारवा मैच में पुणे वॉरियर्स की धारदार गेंदबाजी के सामने आमची मुंबई ने 62 रन पर ऑल आउट होकर घुटने टेक दिए, इसके जवाब में सात ओवर में पारस के 30 रन के सहयोग से पुणे ने लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। इसमें डॉलर ने तीन विकेट लिए। इसी प्रकार तेरवा मैच मैसूर रॉयल बॉयज बनाम चेन्नई सुपर किंग के बीच खेला गया। जिसमें चेन्नई के अल्केश 47 नॉट आउट, दीपक 28 रन एवं धीरज 29 रन के सहयोग से 12 ओवर में 144 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी को दिया। मैसूर टिम सात विकेट खोकर मात्र 61 रन बना पाई और चेन्नई ने 83 रन के बड़े अंतर से जीत का परचम लहराया। दूसरे दिन का अंतिम मुकाबला मारवाड़ टाइटंस एवं गुजरात वॉरियर्स के बीच खेला गया जिसमें मारवाड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रबल के 31 रन के सहयोग और जिनय के तीन विकेट के सहयोग से मुकाबला अपनी झोली में डाला।

इसी प्रकार शुक्रवार तीसरे दिन का प्रथम सत्र का पंद्रवा मैच में स्पार्टन के शैलेंद्र 52 रन की आक्रामक बल्लेबाजी तथा चिंटू के तूफानी 15 बॉल में 51 रन के सहयोग से चेन्नई वॉरियर्स को 53 रन से शिकस्त दी। सोलवा मैच मैं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने राजस्थान सुपर जेंट्स को 17 रन से परास्त कर अपना दमखम दिखाया। दूसरे सत्र के मैच देर रात्रि तक जारी रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button