ब्रेकिंग न्यूज़

कैलाश नगर मे वाकल माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न।

सिरोही(हरीश दवे) ।

जावाल निकटवर्ती गांव कैलाश नगर मे नंदवाणा परिवार की कुलदेवी श्री वांकल माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुई। प्रतिष्ठा निर्मित विशाल महिलाओ द्वारा कलश यात्रा व दूसरे दिन वरघोड़ा निकाला गया जिसमे चढ़ावे के लाभार्थी परिवार ने घोड़ो पर बैठकर शोभायात्रा निकाली। जिसमे विभिन्न प्रकार की झांकी व बेंड बाजे के साथ नाचते गाते वर घोड़ा निकाला गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम मे चुनीलाल राजपुरोहित एंड पार्टी मे महावीर साखला, सरिता खारवाल,छोटू सिंह रावणा,टीना चौहान आदि भजन कलाकारों ने भजनो की प्रस्तुति देकर चार चाँद लगा दिया।
9 अप्रेल शनिवार सुबह ध्वजारोहण व प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ। जिसमे हेलीकाप्टर के चढ़ावो के लाभार्थियों की ओर से पुष्प वर्षा की गई.प्रतिष्ठा मे श्री 1008 संत शिरोमणि तुलछारामजी महाराज, श्री 1008श्री दंडी स्वामी श्री देवानंद जी महाराज सरस्वती महाराज, श्री ब्रह्मानंद जी महाराज समेत अन्य संतो का सानिध्य रहा। नंदवाणा परिवार की ओर से सभी साधु -संतो को शॉल व भेट देकर सत्कार किया उनके साथ बाहर से पधारे सभी अतिथियों का भी साफा पहनाकर सत्कार किया गया। उसके बाद प्रतिष्ठा मे समस्त लाभार्थियों का भी बहुमान किया गया, इस प्रतिष्ठा महोत्सव मे महाप्रसादी(फ़ले चुनडी)के लाभार्थी राजपुरोहित अमृतलाल, मोहनलाल, किशोर कुमार,कृष्ण कुमार बेटा पोता:श्रीमती मुलीदेवी धर्मपत्नी श्री अजयराज नंदवाणा परिवार था। विशाल प्रतिष्ठा मे समस्त नव परगना राजपुरोहित समाज समेत अन्य क्षेत्रों से भी समाज बंधुओ ने शिरकत कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का संचालन चंदनसिंह राजपुरोहित ने किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button