राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ग्राम रथ अभियान में लिया भाग, आमजन की समस्याएं सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश,लापरवाही नही होगी बर्दास्त,

13 विभागों की प्रचार सामग्री का किया गया वितरण, एलईडी वैन ने ऑडियो विडियो माध्यम से किया योजनाओं का प्रचार प्रसार
बाल्दा में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन,
आजादी के बाद पहली बार गाँव रोशनी से हुआ गुलजार
सिरोही, 07 मई(हरीश दवे) ।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी गुरूवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम रथ अभियान के तहत ऊड, पाडीव, गोयली एवं बाल्दा में एलईडी वैन के पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है ग्राम 2026 से कृषि क्षेत्र में मजबूती आएगी।
देवासी ने कहा कि ग्राम रथों को प्रदेश के हर गांव तक पहुंचाया जाना एक अभिनव प्रयास है इन रथों से जहां आमजन तक विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है बल्कि इन रथो में सुझाव पेटिका भी रखी हुई है जिनके जरिए आमजन की समस्यांए और सुझाव सीधे सरकार तक पहुचेंगे।

राज्यमंत्री देवासी को ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन, पेयजल, सडक, सामाजिक सुरक्षा, बिजली सहित विभिन्न विभागों से जुडी परिवेदनाओं से अवगत करवाया जिस पर राज्यमंत्री देवासी ने अधिकारियों निस्तारण के निर्देश दिये। राज्यमंत्री देवासी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें वहीं आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं का भी त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत पहुचांए।
इस दौरान ग्राम रथ अभियान से जुडे 13 विभागों के सम्बन्धित प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया वहीं एलईडी वैन द्वारा ऑडियो विडियो माध्यम से भी जनकल्याणकारी योजनााओं की जानकारी दी गई।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि सभी अधिकारी प्रत्येक पात्र तक राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाए व ग्राम रथ अभियान से प्राप्त जानकारी को आमजन भी अन्य तक पहुचाकर उन्हें लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें।
प्रधान हंसमुख कुमार ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है साथ ही सुझाव पेटिका के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति अपने सुझाव दर्ज करवा सकता है सभी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं और योजनाओं से भी लाभान्वित हांे।

इन कार्याें का किया गया उद्घाटन
राज्य मंत्री देवासी द्वारा बाल्दा ग्राम पंचायत में विभिन्न कार्याें का उद्घाटन किया गया। उन्होंने रा.उ.मा.वि. राजपुरा में टीन शेड व स्टेज निर्माण कार्य, रा.उ.मा.वि. राजपुरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य, ग्राम बाल्दा, राजपुरा व मोटाल में रोडलाईट स्थापना कार्य, जल जीवन मिशन के तहत ग्राम राजपुरा में उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय, पाईप लाईन तथा घर-घर नल कनेक्शन का कार्य, योजना पीएबी 2024-25 एवं लेखा अुनदान 2024-25 के अन्तर्गत रा.उ.मा.वि. राजपुरा में निर्मित 2 कमरें तथा रा.उ.मा.वि.बाल्दा में टीन शेड व स्थापना कार्य का उद्घाटन किया।
अभियान के दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, तहसीलदार जगदीश कुमार, विकास अधिकारी मंछाराम, डुंगाराम मेघवाल प्रशासक उड, देशाराम मेघवाल प्रशासक पाडीव, राजू कंवर प्रशासक गोयली, मोहनसिंह प्रशासक बालदा, छगनजी घांची, लक्ष्मण सिंह पंचायत समिति सदस्य, नैनसिंह राजपुराहित, परमवीरसिंह, शंकरलाल देवासी, तेजसिंह सोलंकी समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी समस्त राजकीय कार्मिक व स्थानीय आमजन उपस्थित थे।
बालदा,राजपुरा व मोटाल के निवासियों व ग्रामीणों ने राज्य मंत्री जी के करवाये विकास कार्यो के लिए आभार जताया।



संपादक भावेश आर्य


