जिला कलेक्टर ने कंटेनर डिपो का अवलोकन किया

755ab95a-5e09-40dd-bb0e-7ab91a154a0f.jpg


सिरोही(हरीश दवे)।

जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने स्वरूपगंज में कोनकोर द्वारा संचालित कंटेनर डिपो का अवलोकन किया।श्री तोमर ने अधिकारियों से डिपो के संचालन व जिले से माल परिवहन संबंधी जानकारी ली एवं भविष्य में औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक परिवहन सुविधाओं का अवलोकन कर राष्ट्रीय राजमार्ग को डिपो से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। मौके पर उपखंड अधिकारी पिंडवाडा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कॉनकोर के टर्मिनल मैनेजर आदि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर ने लोको में लोको पायलट से ट्रेन के संचालन व कार्य दशाओं पर चर्चा की और पायलट कार्यों की सराहना की।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed