ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी आयोजन के लिए हिन्दू महोत्सव समिति का गठनशोभायात्रा को भव्य, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में मनाने का लिया संकल्प


सिरोही(हरीश दवे) ।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव 26 मार्च रामनवमी को वृहत स्तर पर मनाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सर्व समाज की बैठक शहर के आदर्श विद्या मंदिर रामझरोखा में आयोजित की गई बैठक में रामनवमी आयोजन के लिए हिंदू महोत्सव समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से सेवानिवृत तहसीलदार किशन सेन को अध्यक्ष चुना गया। सर्व समाज की इस बैठक में सर्व समाज द्वारा दो प्रस्ताव भी पास किए गए जिसकी सूचना जिला कलक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को देने के लिए समिति ने दो पदाधिकारी को अधिकृत किया।
बैठक की जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष शंकर लाल माली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का महोत्सव एवं शोभा यात्रा भव्य रूप से हिंदू महोत्सव समिति द्वारा आयोजित की जाएगी उन्होंने बताया कि आयोजन कि दृस्टि से नगर को 22 भागो मेँ रखकर 22 बस्तियों कि रचना की गयी जिसमे बस्ती वाइज प्रभारी मनोनीत किये गए है उन्होंने बताया कि बस्ती प्रमुख 18 मार्च तक अपनी अपनी बस्ती मेँ बैठक करके रामनवमी की शोभायात्रा मेँ भाग लेने की रुपरेखा तय करेंगा।
सर्व समाज ने लिया प्रस्ताव
माली ने बताया की बैठक मेँ सर्व समाज द्वारा तय किया गया कि लवजिहाद ओर भाईचारा अब एक साथ नहीं चल सकता इसके लिए इस बार शोभा यात्रा में भाईचारा के नाम से किया जाने वाला स्वागत कार्यक्रम नहीं होगा उसके लिए जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। माली ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में हिंदू समुदाय की बच्चियों को इरादतन लव जिहाद के नाम पर टारगेट किया जा रहा है तथा उन्हें आश्रय देने वाले लोग ही हिंदू समुदाय के धार्मिक आयोजन में स्वागत एवं भाईचारे का प्रदर्शन करें ऐसे दोहरे चरित्र वालों को अब हिंदू समुदाय स्वीकार नहीं करेगा।
इसी तरह शहर वासियों के आराध्य रामझरोखा मंदिर में पिछले लंबे समय से मंदिर के महंत सीताराम द्वारा दर्शन करने आने वाले भक्तों के साथ अभद्र व्यवहार करने उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में विघ्न डालना, मंदिर में विराजित ठाकुर जी के भोग, श्रृंगार, वस्त्र,आभूषणों में कटौती करने ठाकुर जी की सेवा करने वाले पुजारी के साथ दुर्व्यवहार करने मंदिर की संपत्तियों को खुर्द बुर्द करने से हिन्दू समुदाय आहत है। सर्व समाज ने मंदिर के महंत सीताराम को हटाने के लिए राम झरोखा संचालक मंडल के सदस्यों के साथ जिला प्रशासन से मांग की है ।
हिंदू महोत्सव समिति के मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुटुंब प्रबोधन के प्रांत संयोजक कैलाश जोशी के सानिध्य में आयोजित बैठक में जोशी ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि संघ के शताब्दी वर्ष में इस वर्ष प्रभु राम की शोभायात्रा भव्य बने इसके लिए हमें रामदूत बनकर काम करना होगा। इस अवसर पर समिति द्वारा रामनवमी का पोस्टर का विमोचन किया गया। वर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक भी है. इसलिए इस वर्ष भी पूरे उत्साह और सामूहिक सहयोग से इस पर्व को भव्य, अनुशासित और भक्तिमय वातावरण में मनाने का संकल्प लिया गया। सचिव कपील त्रिवेदी ने रामनवमी महोत्सव की अब तक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी दी।
वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर गठित हिंदू महोत्सव समिति में संरक्षक केसरसिंह जेला,संजय अग्रवाल ,दिनेश वैष्णव को उपाध्यक्ष,कपील त्रिवेदी को सचिव,राजेन्द्रसिंह को सहसचिव,पुखराज सुथार को कोषाध्यक्ष, शिवलाल सुथार को महामंत्री,एवं कार्यक्रम का संयोजक जब्बरसिंह एवं नगर की बस्ती बैठक व्यवस्था के लिए हिमांशु पुरोहित,ग्रामिण में बाबूसिंह माकरोडा एवं मंागुसिंह बावली, सह मीडिया प्रमुख रोहित खत्री सलाहकार समिति में रघुनाथ माली,कैलाश जोशी,चंपत मिस्त्री,मधुसुदन चिवेदी,गोविदसिंह बारड,मदनसिंह परमार,बलवंतसिंह देवडा नरेन्द्रपालसिंह केा मनोनित किया गया है। बैठक के समापन पर मनोनित अध्यक्ष किशन सेन ने सभी का आभार प्रकट किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button