ब्रेकिंग न्यूज़

राजपुरोहित समाज विकास सेवा संस्थान की बैठक, नई कार्यकारिणी घोषित


सिरोही,(हरीश दवे) ।

स्थानीय पुरोहित भवन में रविवार को राजपुरोहित समाज विकास सेवा संस्थान, सिरोही की बैठक सप्त मार्गदर्शक मंडल के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य बी.टी.पुरोहित, दुदाराम पोदरवाल, कन्हैयालाल भाबा, रणछोड़ मामावली, मगन सिदरवाल, मोहन रायगुर व अमृत पुरोहित उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष मनोज राजपुरोहित ने करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें एडवोकेट दिनेश शंखवली को सचिव, सुमेर सिंह को कोषाध्यक्ष, दलपत सिदरवाल को संरक्षक, अर्जुन के. पुरोहित को कार्यकारी अध्यक्ष, अशोक एच. पुरोहित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाशराज आमलारी, पुखराज सिंह पिलवा व परबत सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह को संयुक्त सचिव, सज्जन सिंह को संगठन मंत्री, दिलीप वासाडा को विधि सलाहकार, भूपेंद्र मणोरा को प्रचार मंत्री, कृष्ण कालंद्री को सह कोषाध्यक्ष, प्रकाश सियाणा को मंत्री तथा ईश्वर तवाव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
मार्गदर्शक मंडल ने सभी पदाधिकारियों को समाज सेवा, एकता व विकास के लिए निष्ठा से कार्य करने की शपथ दिलाई। बैठक में समाजहित के विभिन्न सेवा कार्यों तथा आगामी 14 मार्च को होने वाले होली स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर मदन राजपुरोहित, शैलेष राजपुरोहित, किरण सिंह, मोहन मंडवाडा, सतीश राजपुरोहित सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों का साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button