महिलाओ का परिवार,समाज व रास्ट्र के विकास में अहम योगदान,

अंतरास्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन सम्पन्न,
सिरोही(हरीश दवे)।

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पणिहारी गार्डन सिरोही में जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री श्रीमान ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभांरभ मां सरस्वती की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना से किया गया। अतिथियो का स्वागत करते हुए सहायक निदेशक महिला अधिकारिता श्रीमती अंकिता राजपुरोहित ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य महिलाओ को सशक्त बनाना एवं उन्हें उनकी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्यमंत्री श्रीमान ओटाराम देवासी ने कहा कि आगंनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन, वस्तुतः समाज की स्वास्थ्य दूत एवं शिक्षा की पहली किरण है। उन्होने महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि महिलाएं समाज परिवार और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओ ने अपना अमूल्य योगदान दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला कलक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी ने की उन्होने समस्त महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सशक्त महिला ही एक सशक्त समाज का निर्माण करती है। जब हम एक लडकी को शिक्षित करते है तो हम सिर्फ एक व्यक्ति को नही बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढियो को शिक्षित करते है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख श्री अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि हम सब मिलकर संकल्प ले कि अपने आस पास की महिलाओ का सम्मान करेगे तथा उन्हे आगे बढने का अवसर देगे।
कार्यक्रम में सुश्री खुश्बू रावल ने स्वागत नृत्य, आगंनवाडी कार्यक्रर्ता रीना द्वारा गीत, साथिन कविता द्वारा कविता पाठ, वन स्टॉप सेन्टर सिरोही से नृत्य नाटिका, आबूरोड साथिनो द्वारा वालर नृत्य प्रस्तुतियां दी ।
कार्यक्रम अन्तर्गत पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना के तहत श्रीमती सुशीला प्रजापत साथिन, श्रीमती दरिया देवी आगंनवाडी कार्यकर्ता, श्रीमती जोशना आगंनवाडी सहायिका, श्रीमती दशरथ कंवर आशा सहयोगिनी इन सभी को विभाग द्वारा 11000/- व प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्थागत पुरस्कार की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार सनातन धर्म महिला सेवा समिति शिवगंज को 7500/- व प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो, व्यक्तिगत पुरस्कार की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार सुश्री रूचिका रावल को 5000/- व प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो, व्यक्तिगत पुरस्कार की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार कल्पेश खण्डेलवाल को 2500/- व प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया।
माता यशोदा पुरस्कार अन्तर्गत आगंनवाडी कार्यक्रर्ता श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती मंजू कुंवर, श्रीमती महेन्द्र कुंवर, श्रीमती गीता देवी पुरोहित, श्रीमती कंचन कुंवर को 5100/- व प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो, सहायिका श्रीमती मंजू देवी, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती तीजा देवी, श्रीमती झूमी देवी को 2100/- व प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया।
मंख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजनान्तर्गत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बैंक कर्मी को भी मोमेन्टो देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही कालीका पट्रोलिंग टीम की महिला पुलिस कॉन्सटेबल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करते परिधान एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरोही से श्रीमती सावित्री आनन्द, अति. जिला कलक्टर डॉ. राजेश गोयल, श्री घेवर राठौड उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, उपस्थित रहें।
कार्यक्रम अन्तर्गत वर्चुअल माध्यम से समस्त सम्भागी हनुमानगंढ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से भी जुडें। साथ ही कार्यक्रम के अन्त में जिला स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। सिरोही जिले में जिला स्तरीय अमृता हाट दिनांक 13 से 17 मार्च 2026 तक दशहरा मैदान सिरोही मे किया जा रहा है।
कार्यक्रम अन्तर्गत 350 से अधिक कार्मिक आगंनवाडी कार्यक्रर्ता, सहायिका, साथिन आदि उपस्थित रहे मंच का संचालन श्रीमती प्रतिभा आर्य द्वारा किया गया।

संपादक भावेश आर्य


