
लोकसभा – जालौर, सिरोही सांचौर चुनाव 2024
मुम्बई(हरीश दवे) ।

राजस्थानी राष्ट्रीय प्रवासी महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र , भाजपा के उपाध्यक्ष व सिरोही जालौर के धरतीपुत्र राज के. पुरोहित ने महाराष्ट्र के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष शैलार एवं महामंत्री संजय उपाध्याय के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से सहयाद्री गेस्ट हाउस मुम्बई में भेंट कर
राजस्थान में जालौर, सिरोही, सांचौर लोकसभा सीट के लिए सविस्तार अपनी दावेदारी बताई एवं साथ ही साथ विस्तृत चर्चा भी की तथा लोकसभा सीट जीतने का गणित भी बताया रास्ट्रीय अध्य्क्ष जे.पी. नड्डा ने ध्यानपूर्वक गंभीरता से राज के. पुरोहित की दावेदारी सुनी फिर उन्होंने बताया कि उचित समय पर संबंधित लोगों से आपकी बात रखुंगा व उचित न्यायपूर्ण पार्टी हित में निर्णय लिया जाएगा।


संपादक भावेश आर्य