
रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति, रेवदर के निर्देशन में 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेवदर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यालय की छात्राओ को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संविधान निर्माण, इसके स्वरूप की जानकारी दी गई। सामाजिक न्याय के महत्व को समझाते हुए समानता का अधिकार, समुदाय, जन्म, लिंग, जाति के आधार पर कोई भेदभाव नही करने व शोषण के विरुद्ध अधिकारों की जानकारी दी गई। इस दौरान तालुका विधिक सेवा समिति, रेवदर के सचिव सुरेशदान चारण, इन्द्राज (लिपिक ग्रेड द्वितीय), पीएलवी प्रकाशराम एवं विद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य