राज्य

सतत विकास के तहत एजेण्डा 2030 निर्धारित

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

पंचायत समिति सभा भवन में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत सरपचं, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एंव रोजगार सहायक की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन राधिका बेन प्रधान पंचायत समिति रेवदर की अध्यक्षता में किया गया। जिसके तहत सतत विकास कार्यों की प्राप्ति के पंचायत स्तरीय 9 संकल्प तैयार किये गये जिसके माध्यम से ग्राम पंचायतों का सतत विकास संभव हो सकता है भरत सिह अति.विकास अधिकारी रेवदर द्वारा 9 सकल्पो के बारे मे जानकारी से अवगत करवाया गया। गरीबी मुक्त आजीविका युक्त पंचायत, स्वस्थ्य पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, पर्याप्त जल संसाधन युक्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, ढांचागत आत्मनिर्भर पंचायत, सामाजिक सुरक्षित एंव न्यायपूर्ण पंचायत, सुशासन युक्त पंचायत, महिला हितेषी पंचायत। सतत विकास के तहत एजेण्डा 2030 निर्धारित किया गया है जिसमे गरीबी का अन्त भुखमरी समाप्त करना, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लैंगिग समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सम्मानजनक और आर्थिक विकास उद्योग नवाचार और आधारभूत सरंचना, असमानता की कमी, सतत उपभाग और उत्पाद, जलवायु परिवर्तन, जलीय जीवन की सुरक्षा, थलीय जीवन की सुरक्षा, शांति, न्याय और संशक्त संस्थाए और लक्ष्य हेतू भागीदारी आदि के बार में उपस्थित जनप्रतिनिधियो को बताया गया। सारद संस्था की सुनिता देवी द्वारा अवगत करवाया गया कि ग्राम पंचायतो मे महिला पंचायत की बैठक का आयोजन कभी नही होता है महिलाओ की समस्याओ पर कोई बात ग्राम सभाओ में नही होती है इस लिए महिला हितेषी ग्राम सभाओं का आयोजन होना चाहिए ताकि महिलाओ एंव बच्चीयो की समस्याओ का समाधान आमजन से मिलकर किया जा सके। ग्राम स्वराज आमुखीकरण के तहत ग्राम पंचायतो को वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2024-25 का निमार्ण 9 थीमो में से 3 थीमो का चयन कर किया जाना है उसके अनुरूप ही कार्यों का सम्पादन करवाया जावेगा। पंचायती राज संगठन की उदेश्यो एंव विकास की गतिविधियों पर चर्चा एंव विचार किया गया ग्राम पंचायत वार्ड पंच, ग्राम विकास अधिकारी के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस आमुखीकरण कार्यशाला मे सरपंच केपी सिह डबानी, कांतिलाल जीरावल, लेहराराम सोरडा, महेन्द्र कुमार पोसीतरा, प्रवीणा गर्ग पामेरा, पवनी देवी मकावल, गोकुलराम जोलपूर, मसी देवी लुणोल, गुलाबकवर अनादरा, राधादेवी डाक, भारती देवी नागानी, शंकरलाल डाक, परबत सिह मण्डार, पीराराम सोनेला एवं समस्त ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक एवं ग्राम रोजगार सहायक अशोक कुमार सहायक लेखाधिकारी, अरविन्द कुमार सहायक प्रशासनिक अधिकारी, हरिश दवे क.स. अशोक कुमार, अर्जुन सिह अर्जुनराम आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

कार्यभार किया ग्रहण
राज्य सरकार के आदेश की पालना में पंचायत समिति रेवदर मे हेमाराम विकास अधिकारी पंचायत समिति रेवदर द्वारा दिनांक 21 फरवरी को मध्यान्त पश्चात विकास अधिकारी एवं कार्यकम अधिकारी नरेगा का कार्यभार ग्रहण किया।

सम्पादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button