राजनीति

हर जन ने मन मे ठाना, फिर एक बार मोदी सरकार – राठौड़

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने राजपूत समाज सहित पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर किसानों के हित में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा किसानों की पार्टी रही है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार निरंतर काम कर रही है। बुधवार को रेवदर के समीप वेडेश्वर मामाजी मंदिर प्रांगण में गणपतसिंह राठौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए क्षेत्र के राजपूत समाज सहित छत्तीस कॉम के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक जगसीराम कोली व अजीत सिंह निम्बोडा की उपस्थिति में साफा के साथ पुष्प माला व सिरोही कि तलवार भेंट कर जोरदार स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर किसान नेता सुजान सिंह वडवज गणपत सिंह निंबोड़ा, पीथापुर आनंदपाल सिंह धाणता, अजीत सिंह निम्बोडा ने अपने विचार व्यक्त किए। गणपतसिंह राठोड़ ने किसानों के हित में लगातार काम करते हुए प्रदेश में उच्च मुकाम पाया प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ लेने के बाद किसान सम्मान निधि शुरू की। बताया कि भाजपा व किसान मोर्चा जनता की सेवा और राष्ट्रवादी सोच के साथ गांव, गरीब, किसान के बीच रहकर उनसे संपर्क और संवाद करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए कार्य कर रहे हैं। समारोह में स्थानीय किसान समस्याओं और उनके आवश्यक कार्य को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान नेता सुजान सिंह वडवज शिवगंज भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष गणपतसिंह कैलाशनगर, पोसितरा पुर्व सरपंच लक्ष्मणसिंह देवड़ा, भाजपा युवा मोर्चा बाड़मेर प्रभारी दीपेन्द्रसिंह पिथापुरा पोसितरा सरपंच महेंद्र कुमार मेघवाल, उप सरपंच सुरपालसिंह देवड़ा, सरेचदान चारण, पिथापुरा पूर्व सरपंच नानजीराम देवासी, जयदीपसिंह पिथापुरा, प्रकाश रावल जिरावल, महेंद्रसिंह जालमपुरा, केशरसिह नागाणी, नेनसिह वडवज, भागीरथसिंह देवड़ा, अनोपसिंह वडवज, विनेय चौधरी, विक्रमसिंह बुटडी, धनपतसिंह पादर, राजूभाई मेवाड़ा, कैलाश जोशी, वचनाराम देवासी, सरपंच डाक दिनेश प्रजापत,मोनाराम नागाणी, हरीसिह देवड़ा, दिनेश चौधरी, मोहन पुरोहित, महीपालसिंह मालगांव, रघुपालसिंह मालगांव, गोकुल देवासी, पाताराम देवासी, विक्रम चारण, गणपतसिंह देवड़ा, भरतसिंह बिका राठोड़ समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और राजपूत समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button