धर्मराज्य

मातृशक्ति ने आर्शिवाद देकर गौ सेवक दलपत पुरोहित का किया सम्मान

जावाल (हरीश दवे)।

स्थानीय प्रजापत समाज धर्मशाला में मातृशक्ति द्वारा आयोजित आशिर्वाद समारोह में निशुल्क मातृशक्ति सनातन यात्रा करवाने पर गौ भक्त दलपत पुरोहित का 51 किलो फुलो की माला से नारी शक्ति द्वारा सम्मान किया गया। सैकडो की संख्या मे पुरुष-महिलाए कार्यक्रम में पहुंचे। जिसमे 900 से अधिक संख्या में जावाल और आस पास के ग्रामीण इलाकों से महिलाए उपस्थित रही। महिलाओं ने बडे उत्साह के साथ तिलक लगाके नासिक ढोल से दलपत जी का स्वागत किया। सभी उपस्तिथ महिलाएं फूलों की वर्षा करते हुए और ढोल पे नाचते हुए दलपत जी को मंच पर लेकर गई। कुछ महिलाए भावुक होकर कहने लगी की हमने श्रवण का नाम सुना था जिसने अपने माता पिता को चारधाम के दर्शन करवाये थे, आज दलपत पुरोहित मातृशक्ति को दर्शन करा कर उसी श्रवण का कार्य कर रहा है और पुण्य का लाभ ले रहा है।
यात्री महिलाओं के छोटी बच्चियों ने (रेणुका, नित्या,अनेक) स्वागत में नृत्य करके कार्यक्रम को और मनमोहक बना दिया। इस कार्यक्रम मे गौ भक्त दलपत पुरोहित ने बताया कि अभी तक मैने 1000 महिलाऔ को दर्शन करवा लिये है, और मेरा पहले तो संकल्प सिर्फ 100 बस लेके जाने का था लेकिन अब मेरे गुरुदेव की आज्ञा से मेरा संकल्प है कि मै सिरोही-शीवगंज विधानसभा से 1 लाख 50 हजार माताऔ- बहनो को यात्रा करवाऊंगा चाहे मुझे इस कार्य में 5 साल लग जाए और मुझे विश्वास है कि मेरे ठाकुरजी इसे पुर्ण अवश्य करायेगे।
दलपत पुरोहित ने बताया की जो सनातन धर्म के खिलाफ है उन्हे किसी प्रकार का सहयोग नही करना चाहिए। उन्होने संकल्प दोहराया की सिरोही विधान सभा के हर गांव मे गौ शाला का निर्माण कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुचाना है और सडको पे आवारा गौ माता घुमती हुई दिखेगी तब तक मै अन्न गहण नही करुगा। उन्होंने ने कहा की आबुराज को तीर्थ स्थल घोषित करवाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम में महिलाओं की तादात इतनी बढ़ गई कि सारी कुर्सियां बाहर लेकर नीचे बिठाना पड़ा, फिर भी जगह कम पड़ने पर लोग बाहर तक बैठे रहे।
इस अवसर पर समाजसेवी नटवरजी पोसिन्तरा, भाजपा नेता हेमन्त पुरोहित, झालारामजी पुरोहित, मोनाज जी एडवोकेट, उमराव कुंवर विक्रम सिंह जी, शारदा देवी माली, सुंदर देवी पुरोहित, मंजू देवी रावल, पुष्पा माली, जम्मू देवी देवासी, नीता देवी सेन, गिरी देवी प्रताप जी घांची, लीला कंवर, सीता देवी सीपा, ज्योति देवी त्रिवेदी, कपू देवी उकाजी, विमला देवी लोहार, संतोष देवी सुथार, रंभा देवी प्रजापत और पवनी देवी सुथार समेत समाजसेवी और समुदाय के अन्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button