राजनीतिराज्य

सिरोही विधान सभा क्षेत्र की मातृ शक्ति को करवाएंगे तीर्थ दर्शन: दलपत राज पुरोहित

ग्राम पंचायत जावाल में गोसेवक दलपत राज पुरोहित का बहुमान

गोसेवा व गो सरंक्षण के संकल्प में अन्न त्याग

जावाल(हरीश दवे)।

गत दिनों सिरोही नगर व ग्रामीण क्षेत्र से हजारो मातृ शक्ति को द्वारिकाधीश गुजरात की दिव्य तीर्थ यात्रा करवाने वाले भाजपा के युवा नेता व गोसेवक,समाज सेवी दलपत राज पुरोहित का गणमान्य जनो,मातृशक्ति व 36 कौम के युवाओ व ग्रामीणों ने गर्म जोशी से स्वागत सत्कार व बहुमान किया। जावाल के स्थानीय प्रजापत समाज के भवन में आयोजित सम्मान समारोह व आभार प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा नेता दलपत राज पुरोहित के पहुचने पर उनका ढोल नगाड़े व बाजे के साथ भामाशाह नटवर पुरोहित,युवा नेता हेमंत पुरोहित,एडवोकेट अशोक पुरोहित का सामैया में स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में गोभक्त दलपत राज पुरोहित को मातृ शक्ति व ग्राम वासियो ने साफा पोषी व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता दलपत राज पुरोहित ने कहा की उन्होंने जीवन मे भारी कष्ट व संघर्ष देखे है लेकिन जब से उन्होंने गुरुजी की कृपा से राधे राधे के जप स्मरण से राधा रानी व भगवान कृष्ण की शरण मे गए तो उनकी असीम अनुकम्पा हुई।व आत्मा में भाव जगा की गोंमाता सड़क पे भटक रही है। उससे उनका हृदय विदीर्ण हुआ और उन्होंने संकल्प लिया की सिरोही विधानसभा क्षेत्र में जब तक गोवंष का पूर्ण सरंक्षण नही होता व गोंमाता सड़क पे भटकेगी जब तक वो अन्न ग्रहण नही करेंगे।उन्होंने गोसेवा में करवाये जा रहे कार्याे की जानकारी देते हुए कहा की वैदिक काल से सनातन धर्म मे यात्रा करवाने का महात्म्य रहा है व गत दिनों हुई सनातन धर्म यात्रा में मातृ शक्ति ने भाव विभोर हो कर तीर्थ यात्रा का आनन्द लिया यह हम सब के लिए पुण्य अर्जित करने का समय था।

उन्होंने भाजपा ज्वॉइन करने व टिकट के मसले पर कहा की उन्होंने टिकट की दावेदारी की है पार्टी जिसे भी योग्य प्रत्याशी मानेगी उसे टिकट देगी जिसे जिताने में हम प्राण पन से लग जायेंगे।देश मे केवल भाजपा ही वो पार्टी है जो रास्ट्र नीति व धर्म नीति को मानती है।उन्होंने नाम लिए बगैर कहा की कोंग्रेस सरकार में शिवगंज में हनुमान जी का मन्दिर तोड़ा गया वही कालन्द्री में भी जनता कोंग्रेस सरकार की हिन्दू द्रोही नीति से आहत है।उन्होंने सनातन धर्म तीर्थ यात्रा को सफल व धर्म मय बनाने में सहयोग देने वालो को हृदय से आभार जताया। इस अवसर पर भामाशाह नटवर पुरोहित पोसितरा,पूर्व युवा मोर्चा अध्य्क्ष हेमंत पुरोहित ने भी संबोधित करते हुए गोसेवक दलपत राज पुरोहित के सामाजिक क्षेत्र में मानवता व गोसेवा के कार्याे के लिए उन्हें आभार व शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में लक्ष्मण मोहब्बत नगर, गिरधारी मंडवारिया, सज्जन सिंह सुकरलाई, अशोक पुरोहित, अशोक मंडवारिया, मंजू मनोरा, वनीता पुरोहित, आशा सैन, झाला राम पोसितरा, हरीश सिन्दरथ व जावाल, गोल, बरलूट, भूतगाव, मनोरा, उड़, आस पास की सेकड़ो मातृ शक्ति ने पूरे होल को राधे राधे व जंय द्वारकाधिश भगवान की जंय के नारों से गुंजा दिया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button