राज्य

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगाँठ पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

-अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के होंगे कार्यक्रम
कवि कुमार विश्वास की प्रस्तुति अपने अपने राम,


भीनमाल(सिरोही) ।

श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, भीनमाल के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर संगीतमय राम ऊर्जा सत्र का आयोजन 7 से 9 फरवरी 2024 तक आयोज्य है।

नीलकंठ महादेव ट्रस्ट के प्रेम सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि, 7, 8 व 9 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर *अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
ये कार्यक्रम होंगे।
उन्होंने बताया की तीनों दिन द 7, 8 व 9 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक *प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास “अपने अपने राम”* आयोजन में अपनी काव्य प्रस्तुतियां देंगे।
दूसरे दिन दिनांक 8 फरवरी

  • प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रेम सिंह राव के संरक्षण में “स्कूल ऑफ राम द्वारा रामायण सेंटर खोला जाएगा, इसमें युवाओं को प्रभु श्री राम के जीवन को आदर्श मानते हुए लाइफ मैनेजमेंट एवं रामायण में समाहित आधुनिक विज्ञान के कुछ पहलू के बारे में बताया जाएगा।
    तथा दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक प्रख्यात कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम का कार्यक्रम होगा।⁠ तीसरे दिन ⁠दिनांक 9 फरवरी को
  • रातः 11 बजे से 1 बजे तक प्रेम सिंह राव कि पहल पर ” एक आधुनिक रोबोट की लांचिंग एवं रोबोटिक्स कि कार्यशाला आयोजित होगी इसमें लोगों को रोबोटिक्स एवं आधुनिक तकनीकी के बारे में बताया जाएगा”।
  • दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक कवि कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम* का कार्यक्रम होगा। प्रेम सिंह राव ने श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर होने वाले अध्यात्म से लेकर आधुनिक विज्ञान तक सभी कार्यक्रमों में सनातन धर्म प्रेमियों से भाग लेने की अपील की है। ये सभी धार्मिक कार्यक्रम श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण, भीनमाल में आयोजित होंगे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button