
रैली से दिया पोलियो जागरूकता संदेश…………….
सिरोही(हरीश दवे) ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जिला प्रशिक्षण केंद्र से पल्स पोलियो अभियान जागरूकता रैली को डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला प्रशिक्षण केन्द्र से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. महेश गौतम ने बताया की रैली के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के बारे में जागरूकता संदेश दिया तथा 10 दिसम्बर, 2023 को पल्स पोलियो अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का आव्हान किया गया। रैली में नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विवेक कुमार ने बताया की जिले मे पल्स पोलियो अभियान 10 दिसम्बर, 2023 को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बूथ पर पोलियो दवा पिलायी जायेगी। जिले में 11 व 12 दिसम्बर, 2023 को पोलियो दवा से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो दवा पिलायी जायेगी। अभियान की मानिटरिंग के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर टीम बनाई गई है। इस अवसर जिला आईईसी समन्वयक दिलावर खां, शैलेंद्र सिंह, महेन्द्र कुमार के साथ स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य