ब्रेकिंग न्यूज़

शिविर में शुद्धिकरण कर लाभान्वित किया


सिरोही(हरीश दवे)।

राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत गुरूवार को पंचायत समिति पिंडवाडा की ग्राम पंचायत अजारी में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाभार्थी वसंत कुमार पुरोहित पुत्र माधोराम के नाम से खातेदारी भूमि ग्राम अजारी में आई हुई है।
राजस्व रिकॉर्ड अनुसार ग्राम अजारी के खाता सं. 39 में खातेदारी का नाम बसंत कुमार पुत्र माधोराम गलत दर्ज होने से वसंत कुमार पुरोहित पुत्र माधोराम की फार्मर आईडी नही बन पा रही थी और ना ही इनको राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व पीएम सम्मान निधि का लाभ नही मिल पा रहा था।
लाभार्थी ने ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत ग्राम पंचायत अजारी में शिविर प्रभारी नरेन्द्र जांगीड के समक्ष उपस्थित होकर परिवेदना रखी। शिविर प्रभारी ने मौके पर ही पटवारी अजारी को 136 के तहत प्रकरण तैयार कर शुद्धि के लिए आदेशित किया।
पटवारी व भू. अभि. निरीक्षक ने 136 प्रस्ताव तैयार कर खाता शुद्धिकरण किया तथा उपखंड अधिकारी ने शिविर में ही लाभार्थी को हाथों हाथ जमाबंदी की प्रतिलिपि प्रदान कर लाभान्वित किया। इसके लिए लाभार्थी ने राज्य सरकार व प्रशासन का धन्यवादा ज्ञापित किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button