ब्रेकिंग न्यूज़

आबुराज में अतिक्रमण मुक्त मुख्य सड़क अभियान हुआ शुरू,

नक्की झील से हुई अभियान की शुरुआत

सिरोंही(हरीश दवे)।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर आबुराज में शुरू हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत
उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया के मार्गदर्शन में पालिका आयुक्त राम किशोर मेहता द्वारा अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही में
दुकानों के बाहर लगे टीन शेड एवं अवैध निर्माण को हटाने के चल रहे अभियान में
कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा, पटवारी अभिषेक जैन, जन स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश रोहिन, राजकिशोर शर्मा एवं जमादार तरुण के साथ पुलिस का जब्ता भी मौके पर तैनात रहा।
माउंट आबू में मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देश पर बुधवार को नक्की झील क्षेत्र से अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण, दुकानों के बाहर लगाए गए टीन शेड तथा अन्य अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के मार्गदर्शन में नगरपालिका प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। अभियान रघुनाथ मंदिर क्षेत्र से प्रारंभ होकर एमके चौराहा, चाचा म्यूजियम मार्ग होते हुए बस स्टैंड तक संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की टीम सड़क की सीमा में किए गए अतिक्रमणों को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन को राहत देने का प्रयास कर रही है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार कुंज बिहारी झा, पटवारी अभिषेक जैन, जन स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश रोहिन, राजकिशोर शर्मा एवं जमादार तरुण सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस जाब्ता भी मौके पर तैनात रहा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button