ब्रेकिंग न्यूज़

गौवंश हत्यारे न पकड़ने के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध,


सिरोही(हरीश दवे) ।

पूर्व विधायक व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहाँ की गाय के बछड़े की शिवगंज में हुई हत्या के मामले की कार्यवाही को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बना दिया
उन्होंने कहाकि कलेक्टर और एसपी पर थानों से बन्दी का आरोप लगाने वाले और संदिग्ध आचरण के लोगो के साथ सात तारीख़ को दिन में जागनाथ महादेव मंदिर में गुपचुप की गई बैठक में आपने जानता के दिमाग़ में कई संदेह खड़े कर दिये ।
उन्होंने कहा की कतिपय अधिकारी के द्वारा अपनी पोस्टिंग को लेकर बीजेपी आरएसएस के लोगो के सामने गिड़गिड़ाना और सात तारीख़ को रात को भी आमसभा में इन तथाकथित कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस की भूमिका पर कोई सवाल नहीं खड़ा करके पूरी कार्यवाही की दिशा प्रशासनिक अधिकारियों की ओर मोड़ना यह प्रकट करता है कि पुलिस और बीजेपी आरएसएस के लोगो में कोई साँठगाँठ हुई है ।
लोढ़ा शिवगंज के गांधी चौक में पुलिस सदबुद्धि यज्ञ के बाद उपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे । लोढ़ा ने चेतावनी दी कि पुलिस और प्रशासन ने अपनी कार्यप्रणाली को जनहित की तरफ़ समर्पित नहीं किया तो आने वाले वक़्त में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा ।
बैठक में गौरक्षक मंगल मीणा ने कहा कि प्रशासन गौहत्या के आरोपियों को पकड़ने के बजाय गौसेवकों को ही पाबंद करने के नोटिस दे रहा है, जिसे जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

नगर अध्यक्ष डॉ. हनवंत सिंह मेड़तिया ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और न्याय की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता की प्रतीक हैं तथा शिवगंज में हुई घटना ने पूरे क्षेत्र की आत्मा को झकझोर दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए मोहनलाल सिरवी ने आशंका जताई कि पुलिस को गौहत्यारों के नाम पता होने के बावजूद दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची, मोटा राम देवासी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश मीणा, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुशल सिंह देवड़ा, सुरेश सिंह राव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चम्पालाल तिरगर सहित अन्य वक्ताओं ने भी प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कर शहर में बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

सद्बुद्धि यज्ञ में जूली जैन, नजमा बानो, नफीसा बानो, उषा देवासी, मालम सिंह, फूलाराम सुथार, किस्तूर घांची, मनोहर हिंडोनिया, पुरुषोत्तम मिन्हास, जगवीर सिंह, बलबीर सरदार, महेंद्र राठौड़, महेंद्र वाघेला, अरविंद छीपा, कांतिलाल माली, राजेंद्र माली, अल्पेश, रविंद्र रावल, नारायण रावल, हरीश राठौड़, महिपाल सिंह राणावत, नारायण सोनी, इंद्रा मीणा, राहुल, रज्जाक, धीरज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button