ब्रेकिंग न्यूज़

संघर्ष से सम्मान तक: सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी बने ‘मारवाड़ का गौरव–2026 **

जोधपुर/सिरोही(हरीश दवे) ।

मारवाड़ क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित “मारवाड़ का गौरव–2026” समारोह में सिरोही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके प्रभावी प्रशासन, जनसेवा के प्रति समर्पण और सख्त लेकिन संवेदनशील कार्यशैली का प्रमाण है।
जनजाति पृष्ठभूमि से निकलकर चिकित्सा शिक्षा हासिल करने वाले डॉ. खराड़ी ने दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी। आमजन से सीधा जुड़ाव उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता रही है।

FCM अभियान में प्रभावी उपलब्धियां

एनीमिया नियंत्रण हेतु FCM (Ferric Carboxymaltose) अभियान को व्यापक स्तर पर लागू कर उन्होंने सिरोही जिले में गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में हीमोग्लोबिन सुधार के उल्लेखनीय परिणाम दिए। इससे क्षेत्र के स्वास्थ्य सूचकांकों में सकारात्मक सुधार देखने को मिला।

नीम हकीमों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई

डॉ. खराड़ी के नेतृत्व में अवैध चिकित्सा प्रथाओं पर जिस सख्ती से कार्रवाई हुई, वह अपने आप में उदाहरण बन गई है।
• पिछले 15 महीनों में 20 FIR दर्ज कर कई अवैध क्लीनिकों पर ताले लगे
• जबकि इससे पहले के 5 वर्षों में मात्र 44 FIR दर्ज हुई थीं

इन कार्रवाइयों में केवल FIR ही नहीं, बल्कि नियमित निरीक्षण, छापेमारी, संदिग्ध क्लीनिकों की पहचान, बिना पंजीकरण चिकित्सा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई, दवाइयों की जब्ती और संबंधित विभागों के साथ समन्वय शामिल रहा।
इस अभियान से क्षेत्र में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले नीम हकीमों पर प्रभावी रोक लगी और आमजन में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा।

खाद्य सुरक्षा में सख्ती और लगातार मॉनिटरिंग

खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी डॉ. खराड़ी ने सख्त रुख अपनाया—
• 2025 में 15,55,000 रुपये का जुर्माना वसूल
• 2026 में अब तक 5,30,000 रुपये की वसूली
डॉ खराडी के कार्यकाल में कुल 2085000/- का जुर्माना लगाया गया है ।

यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है। इसके पीछे नियमित फूड सेफ्टी निरीक्षण, सैंपलिंग अभियान, मिलावटखोरी पर कार्रवाई, त्योहारों के दौरान विशेष जांच अभियान, होटल-ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों की सतत निगरानी जैसी व्यापक कार्यवाही शामिल रही।
इन प्रयासों से मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगा तथा आमजन को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने में सफलता मिली।

मानवीय संवेदनाओं की मिसाल

21 मई 2025 को जिला अस्पताल शिवगंज के निरीक्षण के दौरान एक वृद्ध महिला लावारिस अवस्था में मिली। डॉ. खराड़ी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी देखभाल सुनिश्चित करवाई और सूचना प्रसारित करवाई।
समाचार के माध्यम से शिवगंज निवासी लेखराज खंडेलवाल अपनी मां तक पहुंचे और उन्हें अपने साथ घर ले गए। यह घटना उनकी संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली को दर्शाती है ।

जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना, सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाना और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनके नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि रही है। कोविड-19 जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने प्रभावी प्रबंधन किया।

डॉ. दिनेश खराड़ी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए समय-समय पर कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें प्रमुख रूप से—
• जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 2015 में तत्कालीन गृहमंत्री श्रीमान गुलाब चंद कटारिया द्वारा सम्मान
• जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में ओटाराम देवासी राज्य मंत्री,राज्य सरकार की ओर से सम्मान
• कोविड-19 महामारी (2020) के दौरान उत्कृष्ट कार्य हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रशंसा
• विश्व हेपेटाइटिस दिवस अवार्ड 2022 के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान तत्कालीन चिकित्सा मंत्री द्वारा सम्मानित
• विश्व स्वास्थ्य दिवस 2016 पर तत्कालीन चिकित्सा मंत्री द्वारा सम्मान
• कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तर पर सम्मान (2021)
• विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 पर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान
• राष्ट्रीय आदिवासी समाज रत्न पुरस्कार 2024 (कानपुर)
• अटल सेवा श्री अवार्ड 2024 (जयपुर)
• अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सम्मान 2024 (जयपुर)

इन सम्मानों से स्पष्ट है कि उनका कार्य केवल जिले तक सीमित नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है।

डॉ. दिनेश खराड़ी का कार्य यह दर्शाता है कि एक अधिकारी यदि इच्छाशक्ति, सख्ती और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे तो वह समाज में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है।
“मारवाड़ का गौरव–2026” सम्मान उनके इसी समर्पण और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है।
कार्यक्रम 29 अप्रैल को मारुगढ़ रिसोर्ट जोधपुर में आयोजित हुया जिसमे मुख्य अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, अतिथि सुचित भंडारी , बिज़नेस हेड राजस्थान-3, सुमित मोदी चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ,एवं अजय सैनी यूनिट हेड थे ।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button