ब्रेकिंग न्यूज़

उपखंड अधिकारी ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षक


सिरोही, 30 अप्रैल(हरीश दवे)।

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी सिरोही हरिसिंह देवल ने राजकीय जिला चिकित्सालय सिरोही का गुरूवार को मध्याह्न पश्चात औचक निरीक्षण किया।
उन्हांेने अस्पताल में आपातकालीन वार्ड, मेडिकल, सर्जरी, महिला, शिशु एवं नैत्र विभाग की ओपीडी का निरीक्षण किया जिसमें सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। उन्होंने हीट वेव प्रबंधन की सामान्य व्यवस्था को भी देखा जिसमें अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला, पुरूष एवं आई.सी.यू. वार्ड में चार-चार बेड्स एवं आपातकालीन कक्ष में 2 बेड्स आरक्षित किए गए हैं जहां पर लू तापघात प्रबंधन के लिए 6 बेड्स पर ए.सी. एवं 8 बेड्स पर कूलर की व्यवस्था की गई है। यहां पर आवश्यक दवाईयां एवं आईस पैक सहित अन्य व्यवस्थाएं समुचित पाई गई। वार्ड्स में अभी तक लू-तापघात का एक भी मरीज भर्ती नही हुआ है। अस्पताल प्रबंधन को गर्मियांे के मौसम में पूर्ण तत्परता से कार्य करने और आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर पी.एम.ओ. डाॅ. विरेन्द्र महात्मा, डाॅ. जे.पी. कुमावत सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button