ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत सिरोही में विधिक साक्षरता अभियान आयोजित


सिरोही(हरीश दवे)।


राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राज्यव्यापी ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे विधिक साक्षरता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम के अंतर्गत आज आनंद विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिरोही में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता जगदीश प्रजापत एवं अधिवक्ता संजय रावल ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता प्रदान करते हुए साइबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी को परेशान करना, अपमानित करना, धमकाना या मानसिक रूप से प्रताड़ित करना साइबर अपराध की श्रेणी में आता है।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से शिकायत/सुझाव पेटिका स्थापित करने एवं जूनियर विधिक साक्षरता क्लब के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सुरक्षित एवं गोपनीय रूप से साझा करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल से अब स्कूलों में न्यायिक जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थी बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button