प्रधानमंत्री के पचपदरा दौरे को ऐतिहासिक बनाने का आवाहन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिला संगठनात्मक बैठक में जोश भरा, पार्टी की मजबूती, निरंतर सक्रियता और सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में भागीदारी के निर्देश दिए
सिरोही(हरीश दवे) ।

आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में कार्यकर्ताओं की भागीदारी और सक्रियता को लेकर निर्देश देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिम्मेदारियां के अनुरूप तैयारीयो में जुटने का आवाहन किया। इस मौके पर उन्होंने जिला संगठनात्मक बैठक में पार्टी को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बुधवार देर शाम भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उमड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठन की रीति नीति के अनुरूप समर्पित भाव से कार्य करने, जन सेवा को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का आवाहन किया। इस मौके पर पार्टी की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से जानकारी देकर भागीदारी के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान राष्ट्र प्रथम को सर्वोपरि मानकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ चिरेवेति के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ने की अपील की। इस मौक कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनावो में एकजुट होकर पार्टी गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प दिलाया।

पीएम मोदी के पचपदरा दौरे की तैयारी के निर्देश –
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की भजनलाल सरकार में विकास की गाथा तीव्र गति से आगे बढ़ रही है। एक वो समय था जब कांग्रेस की सरकारों में घोटालो से देश को लूटने का काम हुआ। उनके कई नेता आज जमानत पर हैं। अब देश के कुशल नेतृत्वकर्ता नरेंद्र मोदी ने कई युगांतरकारी परिवर्तन कर स्वर्णिम भारत के निर्माण में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उसी कड़ी में राजस्थान में रिफाइनरी का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को पचपदरा आ रहे हैं, जिसमें कार्यकर्ताओं की जिले से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया –
प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कार्यकर्ता को एक परिवार के रूप में काम करने की सलाह देते हुए कहा कि आपसी संवाद, समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समाधान करें। सरकार की योजनाओं का प्रचार और अंतिम छोर के व्यक्ति को उसका लाभ दिलाना प्राथमिकता रखें। उन्होंने राजस्थान में पांच-पांच साल में सरकार बदलने के मिथक को तोड़ने का आवाहन किया। बताया कि स्थानीय स्तर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर चिंतन करते है और आमजन के हितों की रक्षा करते हुए विकास के कार्यों में अग्रणी बने हैं।
अभूतपूर्व स्वागत हुआ –
प्रदेश अध्यक्ष का जिला संगठन की ओर से जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर और मंचीय कार्यक्रम में इक्कीस किलो की पुष्पमाला पहनाने के साथ स्मृति चिन्ह से स्वागत सत्कार किया गया। बैठक को प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह जोधा, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी,जिला प्रभारी मनोज सिंघानिया, विधायक समाराम गरासिया आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।
सह प्रभारी श्रवण बंजारा एवं संचालन महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ एवं नरपतसिंह राणावत ने किया। अतिथियों ने शुरुआत में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, प्रदेश सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, श्रीमती पायल परसरामपुरिया, नारायण देवासी, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, कमलेश दवे,सुरेश कोठारी, ताराराम माली, दलीपसिंह, ललिता कुं हार्दिक देवासी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


संपादक भावेश आर्य


