राज्यमंत्री द्वारा कक्षा 9 वीं बालिकाओं को निःशुल्क साईकिल वितरण की गई

सिरोही 13 मार्च (हरीश दवे) ।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व सिरोही में प्रदेश के ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के मुख्य आतिथ्य में नवी की छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साईकिल वितरण जैसी योजनाएं बालिकाओं का नामांकन बढ़ाने व बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की अहम पहल है, इससे दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाली बालिकाओं को विद्यालय तक आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
सिरोही प्रधान हँसमुख कुमार ने बालिकाओं को नियमित अध्ययन करने व अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल ने जानकारी दी कि जिले की कुल 1159 बालिकाओं को निःशुल्क साईकिल वितरित की जा रही है। स्कूल की संस्था प्रधान श्रीमती शोभा चारण द्वारा कार्यक्रम में राज्यमंत्री द्वारा प्रार्थना स्थल के विस्तार हेतु घोषित 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृति एवं कार्य प्रारंभ करने की बात कही गई। इस कार्यक्रम का आभार यूसीईईओ आशुतोष व्यास द्वारा ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती हेमलता पुरोहित, चिराग रावल , बाबू सिंह पंवार, गोपाल माली, प्रवीण राठौड़, शिक्षा विभाग से भबूताराम मेघवाल, अशोक पाल सिंह, ईश्वर लाल पुरोहित, भंवर लाल पुरोहित, राजेश बारबर, श्रीमती गीता शर्मा, जगदीश सिंह आडा, हीरा खत्री, चंद्रा खत्री, हेमलता मिस्त्री व स्थानीय विद्यालय से खेताराम पुरोहित, विद्या कुमारी, प्रतिमा राठौर, विमला कुमारी, नीलेश डाबी, नीतू सिंदल, सुरेश कुमार माली, कल्पना, गोवर्धन कुमार, अशोक कुमार पूनम देवी आदि उपस्थित रहे।

संपादक भावेश आर्य



