भाजपा प्रदेश कार्य समिति में शामिल होने पर वीरेंद्रसिंह चौहान का किया गया सम्मान

सिरोही(हरीश दवे) ।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला महामंत्री व राजसमंद के पूर्व प्रभारी वीरेंद्रसिंह एम.चौहान को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए जाने पर सिरोही में अधिवक्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सिरोही के अध्यक्ष भंवरसिंह देवड़ा सहित कई अधिवक्ताओं और भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों ने श्री चौहान का अभिनंदन किया।
सम्मान कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के हरजीराम चौधरी, उपाध्यक्ष भूपेंद्र राजपुरोहित, सचिव कैलाश माली, एड.नरेंद्रसिंह चारण, एड.हनवंतसिंह राठौड़ पाडीव, लोक अभियोजक वागसिंह, वीरेन्द्र एम. चौहान, अशोक पुरोहित, देवेंद्र डांगी सहित कई अधिवक्ता साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर वीरेंद्रसिंह एम.चौहान ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं बल्कि साझा कार्यसंस्कृति, आपसी विश्वास और समाज के प्रति दायित्वबोध का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पार्टी और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों ने विश्वास जताया कि श्री वीरेंद्रसिंह जी चौहान प्रदेश कार्यसमिति में रहते हुए संगठन को और मजबूत बनाने के साथ क्षेत्र के विकास और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

संपादक भावेश आर्य



