धनतेरस पर खरीददारी के लिये बाजार में उमडा आमजन,यातायात पुलिस व नगर परिषद की नाकाफी व्यवस्था

सिरोही 18 अक्टुबर (हरीश दवे) ।

दीपो के पर्व दीपोत्सव की शुरूआत आज धनतेरस से शुरू हुई और सिरोही के बाजारो में भी नगर व आसपास के गांवो से खरीददारी के लिये आमजन उमडे। और बाजार में सिरोही में धनतेरस पर उमड़ी भारी भीड़, बाजार गुलजार रहा। शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीददारी का जोश देखते ही बन रहा था। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है, इस दिन लोग त्योहारी सामानों के साथ-साथ मिट्टी के दीयों, मिट्टी के बर्तनों और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करते दिखे।
इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल की मुहिम का भी असर साफ नजर आया। लोगों ने स्थानीय कारीगरों और उद्योगों के उत्पादों को प्राथमिकता दी और देश के हाथ मजबूत करने की भावना के साथ स्वदेशी सामान खरीदा। खासकर महिलाएं मिट्टी के दीयों और पारंपरिक बर्तन खरीदने में आगे रहीं, जिससे पारंपरिक कला को भी प्रोत्साहन मिला। मिट्टी के दिए बेचने वाली दारमी देवी ने बताया कि इस बार लोग मिट्टी से जुड़ी आइटम ज्यादा खरीद रहे हैं।
नगर परिषद सिरोही ने भी त्योहारी रंगत को और बढ़ाने के लिए शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर खास रोशनी की व्यवस्था की। तमाम सड़कों और बाजारों को रंगीन रोशनी से सजाया गया, जिससे बाजार जगमगाते हुए सुंदर नज़र आए। स्वागत द्वार भी लगाए गए, जो आने-जाने वाले लोगों का स्वागत करते रहे और आयोजन की गरिमा बढ़ाई। इस दौरान बाजारों में भीड भाड में आवागमन सुगम करने व पार्किंग की व्यवस्था यातायात पुलिस व नगर परिषद प्रशासन संयुक्त रूप से नही कर सका जिस वजह से राजमाता धर्मशाला रोड समुचे बाजार व झुपडी मार्ग पर अक्सर ट्राफिक जाम होने के साथ आमजन को भारी दुविधा का सामना करना पड रहा है व दरवाजे के भीतर जिस प्रकार आधे व बाहर दुकाने पनपी है उस वजह से ट्राफिक जाम में दुर्घटना का भी अंदेशा बन गया है। जिसे यातायात पुलिस व नगर परिषद के एसआई ने भीडभाड को नियंत्रित करने में जनसुविधा कायम नही की तो दीपावली के दिन आमजन को कठिनाईयो का सामना करना पड सकता है।
इस पांच दिवसीय दीपोत्सव में सिरोही की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देते हुए, लोग त्योहार को अपनी जड़ों से जोड़ेंगे। व्यापारियों और स्थानीय प्रशासन दोनों की तरफ से भी इस त्योहार को सफल बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
धनतेरस की इस रौनक में सिरोही की गलियां खुशियों से गूंज उठीं, जहां हर चेहरे पर त्योहार की चमक साफ दिखी। बाजारों में सुरक्षा और नियमों का पालन करते हुए, लोग त्योहार की खरीददारी में जुटे रहे और घरों को खुशियों से भरने का उत्साह दिखा व जिला प्रशासन ने पटाखा विक्रय के लिये दशहरा मैदान में व्यवस्था रखी है इसलिए आतिशबाजी व पटाखों की भीड वहा लगी है तथा इस बार नकली मावे को लेकर आमजन में आई जागरूकता से मिठाईयो की खरीददारी पर असर पडा है। और खरीददार सुखे मेवे फल फ्रुट व कन्फेसनरी आईटमो की खरीददारी करते दिखाई दिये तथा जूते, कपडो व सजावटी सामानो के बाहर भी खरीददारो की भीड दिखी।



संपादक भावेश आर्य



