एफएसटी टीम ने नाकाबन्दी के दौरान जब्त की नकद राशि

WhatsApp Image 2023-10-30 at 2.42.12 PM

रेवदर (विक्रम कुमार डाबी)।

विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र रेवदर 148 में नियुक्त एफ एस टी 06/148 प्रभारी कुलदीप सिंह द्वारा नाकाबन्दी के दौरान आबूरोड से रेवदर जाने वाले मार्ग पर करोटी तिराहे पर रात्रि 3 बजे वाहन सं. त्श्र14 सी यू 6400 की जांच के दौरान भंवरलाल पुत्र रगाजी पुरोहित उम्र 56 वर्ष निवासी रामसीन, जालोर की गाडी की डिक्की में रखे बैग की तलाशी लेने पर राशि रू. 383,000/- (तीन लाख तिरासी हजार रूपए) नकद पाए गए एफएसटी टीम के द्वारा जानकारी प्राप्त करने पर कोई संतोषप्रद जवाब या दस्तावेज नहीं देने से एफएसटी टीम के द्वारा उक्त राशि को जब्त कर लिया गया और नकद जब्त राशि को नियमानुसार कोष कार्यालय सिरोही को भिजवा दिया गया। नाकाबन्दी के दौरान एफएसटी टीम के साथ सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह मय पुलिस जाब्ता टीम मौजूद रहे।

संपादक भावेश आर्य