सांसद लुम्बाराम चौधरी की मेहनत लाई रंग,81.51 करोड रुपए से होगा आबूरोड रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास

सिरोही,(हरीश दवे)24 फरवरी।

सांसद लुम्बाराम चौधरी के अथक प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा अजमेर मंडल के आबूरोड स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 81.51 करोड रुपए स्वीकृत किए गए हैं ।
जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बताया कि आबू रोड अजमेर मंडल का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है इस स्टेशन के पुनर्विकास से यह स्टेशन नए स्वरूप में नजर आएगा और यात्रियों को और भी अधिक बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी। रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत की गई कुल 81.51 करोड की राशि में 74.87 करोड़ निर्माण लागत, 0.75 करोड़ यूटिलिटी सर्विसेज, 0.19 करोड़ आर्टवर्क, 0.75 करोड़ डिजाइन चार्ज, 0.07 करोड़ ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन, 0.75 करोड़ फर्नीचर, 0.77 करोड़ कंटीन्जेंसीज और 3.36 डिपार्टमेंटल चार्जेज शामिल है।
उल्लेखनीय है कि अजमेर मंडल के 15 स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं जिसमे आबूरोड भी सामिल है। आबूरोड स्टेशन 145 साल का गौरवशाली इतिहास समेटे है | वर्ष 1880 में स्थापित आबूरोड रेलवे ने मीटर गेज के स्टीम इंजन से वर्तमान में विद्युतीकृत ब्रॉडगेज लाइन की राजधानी, शताब्दी और वंदेभारत जैसी गाड़ियों के संचालन तक का दौर देखा है। यह प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू का प्रवेश द्वार है वर्ष भर देश-विदेश की पर्यटक ट्रेन के माध्यम से यहां पहुंचते हैं। निकट ही अंबाजी का मंदिर भी है जहां भी देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने हेतु आते हैं।


संपादक भावेश आर्य



