आबू पर्वत पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

सिरोही(हरीश दवे)।

आबूपर्वत पर्यावरण समिति की बैठक का आयोजन संभागीय आयुक्त डॉ प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर पालिका पुस्तकालय आबुपर्वत में किया गया।
बैठक में सर्वप्रथम सदस्य सचिव उप वन संरक्षक, वन्यजीव, आबूपर्वत शुभम जैन द्वारा सभी का स्वागत किया गया। बैठक में आबू पर्यावरण समिति अन्तर्गत वन विभाग की ओर से वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में करवाये गये कार्यो का अनुमोदन एवं वर्ष 2025-26 में करवाये जाने वाले नवीन कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संभागीय आयुक्त सिंह ने नगरपालिका, आबूपर्वत को टोल नाके से प्राप्त राजस्व आय की बकाया राशि वन विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिये, जिसके क्रम में उपखण्ड अधिकारी, आबूपर्वत एवं आयुक्त, नगरपालिका, आबूपर्वत द्वारा वन विभाग को पिछले वर्षों की बकाया राशि को प्रत्येक माह में राशि 5.00 लाख के हिसाब से वन विभाग के खाते में जमा करने के लिए अवगत कराया। संभागीय आयुक्त ने आगामी माह से टोल नाके से प्राप्त होने वाली राजस्व आय को नियमानुसार वन विभाग के खाते में सीधे ही टोल स्तर से जमा कराने के विकल्प के संबंध में कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस दौरान जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, उपखंड अधिकारी डॉ० अंशु प्रिया,नगर पालिका आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित, डीएसपी गोमाराम,महेन्द्र कुमार सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य