ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिलाध्यक्ष भंड़ारी ने नौ मंडलो के मंडल अध्यक्ष को दिया नियुक्ति पत्र

सिरोही 28 मार्च।

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भंड़ारी ने सिरोही जिले के 9 मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष भंड़ारी ने सिरोही जिले के नौ मंडलो में अक्षय चौहान को आबूपर्वत, मुकेश सिंह डाभी को सियावा, गणेश बंजारा को गिरवर, हार्दिक देवासी को कृष्णगंज, अजीत सिंह देवड़ा को पालड़ी एम, ताराराम कुमावत को शिवगंज, कांतिलाल जणवा को रोहिड़ा, जवानाराम देवसी को झालोडी, दशरथसिंह राव को भाखर का मंडल अध्यक्ष नियूक्त किया।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button