ब्रेकिंग न्यूज़

यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला – जिलाध्यक्ष डॉ भंड़ारी


सिरोही 1 फरवरी (हरीश दवे)।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षाबंधन ने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट 2025 पेश किया। इसमें कई तरह को घोषणाएं की गई हैं। यह बजट सामान्य नागरिक, विकसित भारत के मिशन को पूरा करने वाला है। ये बजट इन्वेस्टमेंट, कन्जम्प्शन को बढ़ाएगा। मैं वित्त मंत्री और उनकी टीम को जनता का बजट बनाने के लिए बधाई देती हूं।
बजट 2025 नौकरीपेशा की 12.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, निचले सभी स्लैब का टैक्स सरकार माफ करेगी; ये फायदा नई रिजीम में निर्मला सीतारमण के बजट में इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत मिली है। अब नौकरीपेशा लोगों को नई टैक्स रिजीम चुनने पर सालाना 12.75 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी मिलेगा। इस तरह नौकरीपेशा लोगों की कुल 12.75 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो जाएगी। साथ ही अब सभी टैक्सपेयर्स पिछले 4 साल का आईटी रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे। इससे पहले तक यह लिमिट 2 साल थी। वहीं सीनियर सिटीजंस के लिए टीडीएस की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है। जिलाध्यक्ष डॉ भंड़ारी ने बताया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए 2 ऐलान किये है जिसमे एससी एसटी की एमएसएमई महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना और पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।

संपादक भावेश आर्य

Related Articles

Back to top button