भाजपा के राज में गरीबों की कोई सुनने वाला नही है- संयम लोढा

ब्लॉक कांग्रेस सिरोही की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
सिरोही(हरीश दवे)।

पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहां कि किसी भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को विकट समस्या हो, प्रशासन को जगाना हो तो आप किसी भी जगह धरना
रखो, मैं स्वयं आऊंगा। लोगो की समस्या की सुनवायी होनी जरूरी है। आज भाजपा के राज में गरीबों की कोई सुनने वाला नही है, गरीब लोग सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट काटकर थक गये है।
हैडपंप खराब पडे हुए है, जेजएम में गांवो की स्थिति दयनीय पडी हुई है। लोढा ने कहां कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी वाजिब कार्य किसी भी गांव का हो, उसके लिए खडा रहूंगा, अधिकारियों को वाजिब जनता कार्य करना पडेगा। लोढा भूतेश्वर महादेव मंदिर भूतगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे।
संयम लोढा ने कहां कि सिरोही की जनता माई बाप है, मुझे वोट दिये या नही दिये लेकिन जब तक जीवन है उनकी सेवा करूंगा।भाजपा के राज में भाजपा के कार्यकर्ता अधिक दुखी है। भाजपा में ऊपर से लेकर नीचे तक तो फर्जीवाडा है ही है लेकिन अब संगठन के चुनाव में भी फर्जीवाडा देखने को मिला। भाजपा संगठन में भी पर्ची राज चला। अभी कुछ समय पहले शिवगंज एक युवक को पीट पीटकर मार दिया लेकिन कोई जनप्रतिनिधि उस परिवार के साथ जाकर खडा नही हुआ। मैने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम से
अवगत कराया। एक जनप्रतिनिधि का फर्जद होता है कि जनता ने आपको जीताकर भेजा है तो आप उनके सुख दुख में साथ खडे रहो। यूथ कांग्रेस के बिजली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन के बाद लोगो को कनेक्शन हुए, खंभे आए, ट्रांसफार्मर लगे, जीएसएस का कार्य शुरू हुआ।
लोढा ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि लोगो की सेवा करने की कोशिश करे। राजनीतिक कार्यकर्ता को इस बात का कोई फर्क नही पडना चाहिए कि उसकी पार्टी में सत्ता में है या नही है। कार्यकर्ता को जनता के सुख दुख में खडे रहना, उनकी सुनवाई नही होती है तो उनकी सुनवायी करवाना। यदि आप
विपक्ष में हो तो कठिनाई का सामना करना पडता है। किसी भी मुद्दो पर चर्चा करवा लो भाजपा की सरकार पूरी तरह से सुपर फेलियर है। डॉलर के मुकाबले रूपया गिर रहा है।शिवगंज से पटवारियों के ट्रांसफार्मर में लेन देन का खेल चला है। भाजपा सरकार में अफसरों की मौज है, किसी को कोई भय नही है। रात्रि चौपाल की स्थिति भी बद से बदतर है, साफा पहनते है, फोटो खिचवाते है और चले जाते है। भाजपा राज में ट्रांसफार्मर होता है और फिर
कैंसल होता है। मेडिकल कॉलेज मैने बहुत प्रेम से बनवाया है, और मुझे ईश्वर ने सद्बुद्वि दी और मैने उनका नाम बाबा साहब अम्बेडकर के नाम रखवा दिया।
लोढा ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार व केन्द्र सरकार से मांग की कि कुम्भ के मेले में काल कलवित हुए परिवार के लोगो को एक करोड रूपया व सरकारी नौकरी दी जाए ताकि उन परिवार को उस दुख की घडी में आर्थिक सम्बल मिल सके। संत महात्मा भी इस भाजपा के राज में दुखी है, जिस रामजन्मभूमि के लिए जो
शंकराचार्य लडे, खुद हाईकोर्ट में पेश हुए तो भगवान राम की प्रतिष्ठा में भी उन्हें नही बुलाया गया। आज भाजपा के लोग धर्म के ठेकेदार बनकर बैठ गये है।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारणी की प्रथम बैठक को पूर्व प्रधान नितिराज सिंह देवड़ा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल, पूर्व पीसीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य हिम्मत भाई सुथार,युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा,वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन भाई सिरवी, ब्लॉक अध्यक्ष रतन लाल माली ने संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार में आम जन की समस्याओं को विस्तार से बताते हुए भाजपा द्वारा एक वर्ष की नाकामी को उजागर किया। इस मौके पर सिरोही ब्लॉक के जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष , पंचायत समिति सदस्य,सरपंच सहित ब्लॉक के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक संगठन महामंत्री कल्पेश त्रिवेदी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

संपादक भावेश आर्य



