गहलोत सरकार सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार: उपाध्याय

WhatsApp Image 2023-10-10 at 6.40.16 PM

सिरोही(हरीश दवे)।

दिल्ली पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सिरोही जिले के प्रवासी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने राजस्थान की गहलोत सरकार को सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।उपाध्याय ने कहा कि मैं अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन के अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि अबकी बार राजस्थान में परिवर्तन को लेकर लोगों के मन में भयानक आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अबकी जनता भाजपा को भारी बहुमत से जिताने के लिए अपना मन बना चुकी है। मंगलवार को यहां पहुंचे दिल्ली के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवम सिरोही प्रवासी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान में आए दिन लाल डायरी, सफेद डायरी, पीली डायरी,हरि डायरी, इन सारी डायरी में कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार का हिसाब किताब है जिसको अब आम जनता बाहर निकलेगी। राजस्थान सरकार में न पानी है ना बिजली है ना कोई योजना है उनकी सरकार में है जो केवल भ्रष्टाचार ही है। राजस्थान की पहचान उसके शौर्य के लिए होती थी, राजस्थान की पहचान उसकी वीरता के लिए होती थी, राजस्थान की पहचान उसकी ऐतिहासिक धरोहर के लिए होती थी,सिरोही वीरों की भूमि है और निर्दलीय विधायक सत्ता में इतने खो चुके हैं कि वो यहां के इतिहास को मिटाने में लगे हुए हे ,संयम लोढ़ा ने यहां का जो मुख्य द्वार है वहां पर केवल अपने नाम के लिए यहां की जो ऐतिहासिक चीज हुआ करती थी उनके ऊपर अपनी बड़ी बड़ी शिलालेख लगाकर उनको समाप्त करने का कार्य किया है,जबकि जो सर जवाब दरवाजा बना हुआ है यह किसने बनाया उन महापुरुषों का शिलालेख लगाकर उनका सम्मान करना चाहिए था।

इस पर अबकी बार सिरोही की जनता बीजेपी को जीताकर इसका जवाब जरूर देगी। उपाध्याय ने निर्दलीय विधायक के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि इन विधायक की एक नई कई मुखोटे है जो अपने आप को कभी कांग्रेस का मानते हे या कभी अपने आप को निर्दलीय मानते हे और कभी अपने आप को गांधी परिवार का गुलाम कहते हैं।संयम लोढ़ा चुनाव तो निर्दलीय लडे लेकिन जीतते ही दूसरे दिन कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए.सिरोही की जनता को एक बहरूपिया विधायक मिले है। उन्होंने ने कहा कि गहलोत सरकार निःशुल्क मोबाइल बांट रही है, जबकि जनता को बिजली और युवाओं को रोजगार की जरूरत है। यह सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल हुई है। अब मोबाइल बांटकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है।सरकार ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया, चाहे वह किसानों की कर्ज माफी हो या युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का काम हो। यह सरकार महिलाओं की सुरक्षा में भी फेल हुई है। अब महिलाओं को मोबाइल बांटकर बहकाया जा रहा है।

सिरोही में बजरी माफिया का आतंक बढ़ रहा है,ये केवल स्थानीय विधायक संयम लोढ़ा की सह पर इन बजरी माफियो का आतंक छाया हुआ है।सिरोही मेडिकल कॉलेज केंद्र सरकार की देन हे ,बत्तीसा नाले का शिलान्यास राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंध्या ने सिरोही में किया था। जबकि स्थानीय विधायक इसका श्रेय लेने के लिए बार-बार प्रयास करते हैं। उपाध्याय ने कहा कि जनता को डपोल कहने वाले निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा को अबकी बार जनता वोट की ताकत से दिखाएगी की डपोल कौन है अबकी बार जनता वोट की ताकत से संयम लोढ़ा के अंहकार को तोड़ने का मानस बना चुकी है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में महिलाएं प्रभावशाली नेतृत्व करके देश को गौरवान्वित कर रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन विधेयक प्रस्तुत कर मोदी सरकार सच्चे अर्थों में नारी शक्ति को उनका अधिकार दिया है।यह विधेयक नए भारत के निर्माण में ऐतिहासिक महिला नेतृत्व को पहचान दिलाने वाला हे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच हमेशा से नारी को शक्ति स्वरूपा मानने की रही हे।यह महिला नीत विकास को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की एक बार फिर पुष्टि करता है।

रावत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल रही है,अपराधिक घटनाओं के कारण राजस्थान रोजाना शर्मसार हो रहा है।महिलाएं ना अस्पताल में सुरक्षित है और ना ही एम्बुलेंस में सुरक्षित हैं।कितने दुख की बात है कि महिलाओं पर अत्याचार होता है और उसके बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री कहता है कि 65ः बलात्कार की घटनाएं झूठी है तो प्रदेश का सिर शर्म से झुक जाता है। रावत ने कहा, राजस्थान का इतिहास गौरवशाली है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में यह महिलाओं, दलितों और गरीबों के खिलाफ अत्याचार के मामले में नंबर एक राज्य बनकर उभरा है। कांग्रेस सरकार के मंत्री विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं कि सच्चाई तो यह हे कि राजस्थान में महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रहे हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश महामंत्री एवम जोधपुर संभाग के सह प्रभारी प्रमोद सामर,प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत,भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा कोठारी,पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,जोधपुर संभाग सह मीडिया संयोजक चिराग रावल,नगर मीडिया संयोजक गोविंद सैनी उपस्थित थे।

संपादक भावेश आर्य

You may have missed